विज्ञापन
5 years ago
नई दिल्ली:

भारत ने अंडर 19 वर्ल्डकप के फाइनल में जगह बना ली है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने 96 रनों से जीत हासिल कर ली है. भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था.  पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की तरफ से कप्तान यश धुल और उपकप्तान शेख रशीद ने शानदार बल्लेबाजी की. कप्तान यश धुल ने 110 रन बनाए जबकि शेख रशीद 94 रन बनाकर आउट हुए. भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 291 रनों का लक्ष्य रखा है. ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 41.5 ओवर में 194 रन ही बना सकी. 

कहां पर खेला जा रहा है मैच :
यह मैच एंटीगुआ (Antigua) में कूलिज क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है. 

भारतीय टीम :  (प्लेइंग इलेवन): अंगक्रिश रघुवंशी, हरनूर सिंह, शेख रशीद, यश ढुल (c), निशांत सिंधु, राज बावा, कौशल तांबे, दिनेश बाना (w), राजवर्धन हैंगरगेकर, विक्की ओस्तवाल, रवि कुमार

ऑस्ट्रेलिया टीम:  (प्लेइंग इलेवन): कैंपबेल केलावे, टीग वायली, कोरी मिलर, कूपर कोनोली (सी), लछलन शॉ, निवेथन राधाकृष्णन, विलियम साल्ज़मैन, टोबियास स्नेल (डब्ल्यू), जैक सिनफील्ड, टॉम व्हिटनी, जैक निस्बेट

क्या क्रिकेट में कोच का काम नहीं? क्या सचमुच काम बिगाड़ रहे हैं कोच?

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
India U19, Australia U19, Cricket, ICC Under 19 World Cup 2022
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com