Bangladesh vs India: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अगले महीने भारत के खिलाफ होने वाले वनडे सीरीज (India vs Bangladesh) को ढाका से स्थानांतरित कर दिया है. माना जा रहा है कि ये फैसला विपक्षी पार्टी द्वारा देश की राजधानी में उसी दिन एक विरोध प्रदर्शन के योजना की घोषणा के बाद लिया गया है. उनका मानना है कि इससे ढाका में गड़बड़ी की स्थिति पैदा हो सकती है.
भारतीय टीम 2015 के बाद से अपने पहले दौरे (India tour of Bangladesh) के लिए अगले सप्ताह बांग्लादेश पहुंचेगी. दौरे की शुरुआत 4 दिसंबर से शुरू होने वाली वनडे अंतरराष्ट्रीय सीरीज से होगी. जिसमें मूल रूप से सभी तीन मैच (India Bangladesh ODI Series) ढाका में खेले जाने थे.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हालांकि, अब सीरीज का तीसरा मैच 10 दिसंबर को अब तटीय शहर चटगाँव (Chittagong) में स्थानांतरित कर दिया गया है. जिसका मतलब है कि बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BPN) की रैली का असर इस पर नहीं होगा. रैली की वजह से ढाका की सड़कों पर हजारों लोगों के आने की उम्मीद है.
BPN ने प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार को इस्तीफे के लिए मजबूर करने के प्रयास में पिछले महीने से देश भर में कई बड़े प्रदर्शनों का आयोजन किया है.
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के संचालन प्रमुख जलाल यूनुस ने बुधवार को बताया, "चटगांव मूल रूप से एक टेस्ट की मेजबानी करने वाला था. हमें लगा कि इस स्थल पर एक वनडे भी होना चाहिए."
जलाल ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया कि क्या विरोध के कारण स्थल परिवर्तन देर से हुआ है. लेकिन स्थानीय अखबार न्यू ऐज ने BCB के एक अधिकारी के हवाले से कहा कि बोर्ड ने रैली से बचने का फैसला किया है.
बांग्लादेश चटगांव में 14 से 18 दिसंबर तक और ढाका में 22 से 26 दिसंबर तक दो टेस्ट के लिए टीम इंडिया (India Bangladesh Test Series) की मेजबानी करेगा.
भारतीय टीम के बांग्लादेश दौरे का नया शेड्यूल :
पहला वनडे – 04 दिसंबर – ढाका
दूसरा वनडे – 07 दिसंबर – ढाका
तीसरा वनडे – 10 दिसंबर – चटगांव
पहला टेस्ट – 14 से 18 दिसंबर – चटगांव
दूसरा टेस्ट – 22 से 26 दिसंबर - ढाका
Ind Vs Nz: ये वनडे सीरीज नहीं विश्व कप का आगाज है!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं