विज्ञापन

वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों के लिए बनाया गया यह मास्टर प्लान, रोहित-विराट नहीं खेल सकते सभी वनडे- रिपोर्ट

Rotation Policy' For ODI World Cup: वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिए भारतीय टीम ने अभी से प्लान बनाना शुरू कर दिया है जिसके चलते टीम मैनेजमेंट खिलाड़ियों को रोटेट करने की रणनीति पर काम कर सकती है.

वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों के लिए बनाया गया यह मास्टर प्लान, रोहित-विराट नहीं खेल सकते सभी वनडे- रिपोर्ट
According to reports, Team India is considering a rotation policy ahead of the 2027 ODI World Cup

Team India is considering a rotation policy: वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिए भारतीय टीम ने कमर बांध लिया है. टीम इंडिया ने अभी से रणनीति बनाना शुरू कर दिया है. अब रिपोर्ट आई है कि टीम मैनेजमेंट रोटेशन पॉलिसी के तहत खिलाड़ियों का चुनाव वनडे सीरीज के दौरान कर सकता है. जिससे विराट कोहली और रोहित शर्मा के हर मैच खेलने पर संशय हो सकते हैं. हालांकि, कोहली और रोहित जैसे खिलाड़ियों के अब सिर्फ वनडे क्रिकेट में खेलने की वजह से स्थिति और भी पेचीदा हो गई है, क्योंकि उन्हें अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए भी खेलने का समय देना जरूरी है, ऐसे में इंग्लैंड के ख़िलाफ़ होने वाली तीन मैचों की सीरीज से भारतीय टीम में रोटेशन को लेकर फिर से चर्चा शुरू हो सकती है.

'टाइम्स ऑफ़ इंडिया' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, टीम मैनेजमेंट और सेलेक्टर कुछ समय से सीनियर खिलाड़ियों को रोटेशन पॉलिसी के फायदों के बारे में समझाने की कोशिश कर रहे हैं रिपोर्ट है कि मैनेजमेंट ने पिछले महीने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे में रोहित को आराम देने पर विचार किया था, ताकि यशस्वी जायसवाल को टॉप ऑर्डर में खिलाया जा सके. आखिरकार, रेगुलर कप्तान शुभमन गिल ने नंबर तीन पर बैटिंग करने का फ़ैसला किया, जिससे रोहित को जायसवाल के साथ ओपनिंग करने का मौका मिला. हैरानी की बात यह है कि पिछले तीन वनडे मैचों में दो शतक लगाने के बावजूद, जायसवाल को मौजूदा दौरे के लिए टीम में नहीं चुना गया है.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोहली को लेकर क्या बोले कप्तान शुभमन गिल 

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने पहले वनडे से पहले विराट कोहली के साथ हुई बातचीत के बारे में बताया. कप्तान ने बताया कि यह बातचीत 2027 वर्ल्ड कप की योजनाओं को लेकर थी. हालांकि, इस बातचीत ने लोगों का ध्यान इसलिए खींचा क्योंकि ऐसी बातचीत आमतौर पर कप्तान और हेड कोच के बीच होती है. मैच से पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में गिल ने कहा, "और जैसा कि मैंने कहा, हम टीम कॉम्बिनेशन के बारे में बात कर रहे थे. साउथ अफ्रीका में हमारे लिए कौन सा कॉम्बिनेशन सबसे अच्छा रहेगा? ऐसे कौन से खिलाड़ी हैं जो अभी टीम में नहीं हैं, लेकिन भविष्य में हमारी मदद कर सकते हैं? कौन से गेंदबाज? कौन से ऑल-राउंडर? कौन से स्पिनर? तो, हम इन्हीं सब चीज़ों के बारे में बात कर रहे थे."

इंग्लैंड के खिलाफ कोहली और रोहित पर रहेगी नजर

भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज खेलने वाली है. सीरीज का पहला मैच 14 जुलाई को खेला जाएगा. टीम इंडिया टी-20 सीरीज में हार के बाद वनडे में वापसी करना चाहेगी और सीरीज को जीतने की हर संभव को कोशिश करेगी, जिसमें कोहली और रोहित खासा मदद कर सकते हैं .

टीम इस प्रकार हैं:

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव।

इंग्लैंड: हैरी ब्रूक (कप्तान), बेन डकेट, जोस बटलर (विकेटकीपर), टॉम बैंटन, जो रूट, जैकब बेथेल, विल जैक्स, रेहान अहमद, लियाम डॉसन, जेम्स कोल्स, सैम कुरेन, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, जोस टंग, साकिब महमूद, आदिल राशिद।

ये भी पढ़ेंIND vs ENG: विराट कोहली की नजर वर्ल्ड रिकॉर्ड पर, सचिन तेंदुलकर का वनडे महारिकॉर्ड तोड़कर रचेंगे इतिहास

ये भी पढ़ें- France vs Spain World Cup 2026: 42 सालों में फ्रांस और स्पेन के बीच वो पांच टक्कर जो बढ़ा रहे FIFA विश्व कप 2026 सेमीफाइनल का रोमांच

ये भी पढ़ें- IND vs ENG, ODI: रोहित शर्मा के पास वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका, Don Bradman के बाद ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बनेंगे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Virat Kohli, Rohit Sharma, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com