विज्ञापन

भारत-पाक मैच 'आया', खिल उठे साझेदारों के चेहरे, जानें क्यों 'फाइनेंशियल ब्रांड' माना जाता है मेगा मुकाबला

India vs Pakistan, T20 World Cup: पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ ने एक आदेश जारी कर पाकिस्तान टीम को 15 फरवरी को खेलने की इजाज़त दे दी है.

भारत-पाक मैच 'आया', खिल उठे साझेदारों के चेहरे, जानें क्यों 'फाइनेंशियल ब्रांड' माना जाता है मेगा मुकाबला
Pakistan ends boycott of India match at T20 World Cup

IND vs PAK Match in T20 World Cup 2026:  पाकिस्तान, भारत के साथ मैच बॉयकॉट करता तो आईसीसी को करीब 2200 करोड़ रुपये का नुकसान हो सकता था, जिससे श्रीलंका समेत सभी बोर्ड प्रभावित होती, जिससे हॉस्पिटैलिटी और गेट सेल्स से होने वाली कमाई का काफी नुकसान होता. यह फाइनेंशियल नुकसान क्रिकेट कैलेंडर में भारत-पाकिस्तान मैच की अहमियत को दिखाता है. यही कारण है कि जब से भारत और पाकिस्तान का मैच कंफर्म हुआ है तब से साझीदारों  के चेहरे खिल उठे हैं. 

भारत-पाक मैच होने से कितना फायदा

कुल राजस्व अकेले इस मैच से ₹2,200 करोड़ ($250 मिलियन) से लेकर ₹4,500 करोड़ तक का राजस्व उत्पन्न होने का अनुमान है

विज्ञापन दरें: मैच के लिए 10 सेकंड के विज्ञापन स्लॉट की कीमत ₹15 लाख से ₹18 लाख के बीच है. ब्रॉडकास्टर्स (जैसे जियोस्टार) को इस मैच से ₹200-250 करोड़ के विज्ञापन राजस्व की उम्मीद है

श्रीलंका की अर्थव्यवस्था को राहत
मैच की पुष्टि से मेजबान देश श्रीलंका को बड़ा आर्थिक सहारा मिला है. पर्यटन पाकिस्तान के बहिष्कार वापस लेने से श्रीलंका के पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र को होने वाला ₹92 करोड़ का संभावित नुकसान टल गया है

Latest and Breaking News on NDTV

गेट मनी: कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में मैच होने से टिकटों की बिक्री से श्रीलंका क्रिकेट  को भारी मुनाफा होगा.टिकट विंडो खुलते ही कुछ ही मिनटों में सभी टिकट बिक गए. 

डिजिटल व्यूअरशिप: पिछले रिकॉर्ड (1.8 करोड़) को देखते हुए, इस बार 6 करोड़ (60 मिलियन) से अधिक दर्शकों के जुड़ने की संभावना है. वैश्विक आकर्षण: भारत और पाकिस्तान के अलावा अमेरिका, यूके और खाड़ी देशों से भी बड़ी संख्या में प्रशंसक कोलंबो पहुंच रहे हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com