क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार का एक्सीडेंट हो गया है. ऋषभ पंत की कार के साथ दिल्ली से घर लौटते समय बड़ा हादसा हुआ है. जिसमें ऋषभ पंत घायल हो गए हैं और उन्हें असपताल में भर्ती करवाया गया है. रुड़की के नारसन बॉर्डर पर मोहम्मदपुर झाल के समीप मोड़ पर उनकी बीएमडब्ल्यू कार का एक्सीडेंट हुआ. फिलहाल पंत की हालत अब स्थिर बताई जा रही है. कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें उनकी कमर पर खरोंच के निशान देखे जा सकते हैं. लेकिन राहत की खबर ये है कि ऋषभ पंत फिलहाल ठीक हैं.
Cricketer Rishabh Pant is seriously injured in an accident on Delhi- Roorkee Highway...his car rammed into divider, Risabh Pant shifted to AIIMS Rishikesh#RishabhPant #RishabhPantaccident pic.twitter.com/qQ5XSUKFBr
— Kumar Baldev Mishra (@kumarbaldev26) December 30, 2022
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बता दें कि उनकी कार घर लौटते वक्त रेलिंग से टकरा गई. जिसके बाद कार में आग लग गई. ऋषभ पंत को दिल्ली रोड़ स्थित सक्षम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत रूड़की की ओर से घर वापिस लौट रहे थे तभी उनकी कार अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गई, जिसके बाद गाड़ी में आग लग गई.
Just heard the shocking news about Rishabh Pant's car accident.
— Sumit Mishra (@SumitLinkedIn) December 30, 2022
Get well soon Champ 🙏#RishabhPant pic.twitter.com/8gMIuN4ahT
उतराखंड के डीजीपी ने एनडीटीवी को बताया
इसी बीच उतराखंड के डीजीपी ने एनडीटीवी को बताया कि क्रिकेटर ऋषभ पंत सड़क दुर्घटना में घायल हुए और उनकी गाड़ी रुड़की में डिवाइडर से टकराई थी. उसके बाद उनकी गाड़ी में आग लग गई और पंत विंड स्क्रीन तोड़कर बाहर निकले थे हादसे के वक्त वे कार में अकेले थे. डीजीपी ने आगे बताया कि शरीर में ज्यादा चोट नहीं है लेकिन एक पैर में फ्रेक्चर की संभावना है. उन्हें देहरादून के मैक्स अस्पताल लाया जा रहा है.
उन्होंने ये भी बताया कि भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार का प्रातः लगभग 5:30 बजे कोतवाली मंगलोर क्षेत्रांतर्गत मोहम्मदपुर जट के पास एक्सीडेंट हुआ था. घायल ऋषभ पंत के कथननुसार उनको झपकी आने से गाड़ी डिसबैलेंस होकर डिवाइडर से टकरा गई और गाड़ी में अपने आप ही आग लग गई. दिल्ली से रुड़की जा रहे थे. मौके पर मौजूद 108 व हरिद्वार पुलिस द्वारा घायल पंत को सबसे पहले रुड़की अस्पताल में शिफ्ट किया, जिके बाद उन्हें तत्पश्चात देहरादून भेज दिया गया है.
बता दें कि हाल ही में श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम की घोषणा की गई है. टी 20 टीम में विराट कोहली, रोहित शर्मा, के एल राहुल और ऋषभ पंत को नहीं चुना गया है. लेकिन वनडे सीरीज के लिए चुनी गई टीम में भी पंत टीम का हिस्सा नहीं हैं. उनके घुटने में इंजरी के चलते उन्हें NCA में रिहैब के लिए भेजा गया था. श्रीलंका के खिलाफ टी 20 सीरीज का आगाज़ 3 जनवरी से होने जा रहा है. वहीं वनडे सीरीज की शुरुआत 10 जनवरी से होगी. वहीं बाग्लादेश के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई टेस्ट सीरीज़ के दूसरे टेस्ट में पंत ने 93 रन की शानदार पारी खेली थी. भारत ने टेस्ट सीरीज़ 2-0 से अपने नाम की थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं