विज्ञापन

IND vs ZIM: 'बेंच स्ट्रेंथ टेस्ट' के बाद अब 'बेस्ट 11 टेस्ट', दूसरे मैच के लिए भारत की धांसू प्लेइंग इलेवन

जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में भारतीय टीम इस परफेक्ट प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान में उतर सकती है.

IND vs ZIM: 'बेंच स्ट्रेंथ टेस्ट' के बाद अब 'बेस्ट 11 टेस्ट', दूसरे मैच के लिए भारत की धांसू प्लेइंग इलेवन
भारतीय खिलाड़ी

मौजूदा समय में भारतीय टीम जिम्बाब्वे के दौरे पर है. जहां दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज जारी है. प्रतिष्ठित सीरीज का पहला मुकाबला 23 जुलाई को हरारे में खेला गया. जहां भारतीय टीम सराहनीय प्रदर्शन करते हुए सात विकेट से बाजी मारने में कामयाब रही. मैच के दौरान गेंदबाजों के साथ-साथ बल्लेबाजों का भी जलवा रहा. सीरीज का दूसरा मुकाबला 25 जुलाई को एक बार से हरारे में ही खेला जाएगा. जहां भारतीय टीम की कोशिश रहेगी कि वह इस मैच को भी जीतकर सीरीज पर 2-0 से कब्जा जमाए. ऐसे में दूसरे मुकाबले का आगाज हो, उससे पहले बात करें दूसरे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम किस मजबूत प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान में उतर सकती है, तो वह कुछ इस प्रकार हो सकती है- 

अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी करते हुए नजर आएंगे पारी का आगाज 

दूसरे टी20 मुकाबले में भी अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी पारी का आगाज करते हुए नजर आ सकते हैं. पहले टी20 मुकाबले में पारी का आगाज करते हुए अभिषेक का बल्ला कुछ खास नहीं चला था. मगर उनकी प्रतिभा से हर कोई अच्छी तरह से वाकिफ है. वहीं युवा वैभव सूर्यवंशी ने पिछले कुछ मुकाबलों से चली आ रही नाकामयाबी को पीछे छोड़ते हुए जमकर रन बनाए. टीम के लिए पारी का आगाज करते हुए उन्होंने कुल 19 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 263.15 की स्ट्राइक रेट से 50 रन बनाने में कामयाब रहे. जहां क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से कुल चार चौके और चार खूबसूरत छक्के देखने को मिले. 

इन धुरंधरों पर रहेगी मध्यक्रम की कमान

मध्यक्रम की कमान विशेष तौर पर ईशान किशन, कैप्टन श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा और रिंकू सिंह के कंधों पर रहेगा. पिछले मुकाबले में भी तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए किशन का बल्ला खूब चला था. टीम के लिए उन्होंने 24 गेंदों में 35 रनों की ठोस पारी खेली थी. उनके अलावा चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कैप्टन श्रेयस अय्यर 24 गेंदों में नाबाद 28 रन बनाने में कामयाब रहे थे. वहीं तिलक वर्मा ने पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए पांच गेंदों में नाबाद छह रनों का योगदान दिया था. रिंकू सिंह को बल्लेबाजी करने का अवसर प्राप्त नहीं हुआ था. 

ऑलराउंडर के तौर पर शिवम दुबे बने हुए हैं पहली पसंद 

हार्दिक पंड्या की गैरमौजूदगी में ऑलराउंडर के तौर पर शिवम दुबे टीम की पहली पसंद बने हुए हैं. पिछले मुकाबले में उन्हें बल्लेबाजी करने का अवसर तो प्राप्त नहीं हुआ था. मगर गेंदबाजी में उन्होंने हर किसी का दिल जीता था. टीम के लिए उन्होंने पहले टी20 मुकाबले में कुल चार ओवरों की गेंदबाजी की थी. इस बीच 32 रन खर्च करते हुए वह एक विकेट चटकाने में कामयाब हुए थे. दुबे के शिकार विपक्षी टीम के कप्तान सिकंदर रजा (04) बने थे. 

पेस तिकड़ी से शायद ही हो छेड़छाड़ 

पहले टी20 मुकाबले में मयंक यादव, प्रिंस यादव और अशोक शर्मा ने कमाल का प्रदर्शन किया था. टीम के लिए मयंक और प्रिंस ने दो-दो विकेट चटकाए थे, जबकि अशोक को कोई सफलता हाथ नहीं लगी थी. मगर उनका प्रदर्शन भी काबिले तारीफ रहा था. पिछले मुकाबले में तीनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखते हुए बेहद ही कम संभावना नजर आ रही है कि कप्तान और कोच इस पेस तिकड़ी के साथ कोई छेड़छाड़ करें. 

रवि बिश्नोई ने भी जीता दिल 

पिछले मुकाबले में बतौर मुख्य स्पिनर रवि बिश्नोई का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा था. टीम के लिए उन्होंने कुल चार ओवरों की गेंदबाजी की थी. इस बीच वह 6.00 की इकॉनमी से 24 रन खर्च करते हुए एक विकेट चटकाने में कामयाब हुए थे. 

दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन 

अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, मयंक यादव, प्रिंस यादव और अशोक शर्मा. 

यह भी पढ़ें- 'मां के लिए था वो सेलिब्रेशन', वैभव ने परिवार और कोच को समर्पित किया इंटरनेशनल करियर का पहला अर्धशतक


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Vaibhav Sooryavanshi, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com