विज्ञापन
This Article is From Oct 09, 2018

IND vs WI: वनडे और टी20 सीरीज के लिए इस तरह तैयारी कर रहे शिखर धवन, देखें Video

IND vs WI: वनडे और टी20 सीरीज के लिए इस तरह तैयारी कर रहे शिखर धवन, देखें Video
शिखर धवन को वेस्‍टइंडीज के खिलाफ दो टेस्‍ट की सीरीज की भारतीय टीम में स्‍थान नहीं मिला है (फाइल फोटो)
  • इंडीज के खिलाफ टेस्‍ट टीम में शामिल नहीं हैं धवन
  • वनडे और टी20 सीरीज में खेलना लगभग तय
  • एशिया कप में शिखर मैन ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

वेस्‍टइंडीज के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की वनडे और तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया के ओपनर शिखर धवन तैयारी में जुटे हैं. गौरतलब है कि शॉर्टर फॉर्मेट के क्रिकेट में शिखर इस समय बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं. संयुक्‍त अरब अमीरात (यूएई) में हाल ही में हुए एशिया कप में धवन ने 70 के बेहतरीन औसत से 342 रन बनाए थे और उन्‍हें टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्‍ठ खिलाड़ी घोषित किया गया था. बाएं हाथ के बल्‍लेबाज धवन को वेस्‍टइंडीज के खिलाफ दो टेस्‍ट की सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं मिली है लेकिन वनडे और टी20 सीरीज में उनका खेलना लगभग तय है. दरअसल, इंग्‍लैंड के खिलाफ पांच टेस्‍ट की सीरीज में कमजोर प्रदर्शन के कारण धवन को टेस्‍ट टीम में अपनी जगह गंवानी पड़ी है. सिलेक्‍टर्स ने वेस्‍टइंडीज के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज के लिए पृथ्‍वी शॉ और मयंक अग्रवाल को टीम में स्‍थान दिया है. सीरीज के अंतर्गत राजकोट में हुए पहले टेस्‍ट में पृथ्‍वी शॉ और केएल राहुल ने भारतीय पारी की शुरुआत की थी. मयंक अग्रवाल को इस टेस्‍ट के लिए भारत की प्‍लेइंग XI में स्‍थान नहीं मिला था.

Asia Cup: बांग्‍लादेश के खिलाफ मैच के दौरान शिखर धवन ने बनाया यह रिकॉर्ड...

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Holidays doesn’t make any difference to me .Nothing stops me from training!!

A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial) on

इस समय परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे धवन इंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं. इस तैयारी के अंतर्गत वेट ट्रेनिंग का वीडियो धवन ने अपने आधिकारिक इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर पोस्‍ट किया है. उन्‍होंने लिखा, 'छुट्टी मेरे लिए कोई अलग नहीं होता. मुझे ट्रेनिंग से कोई भी रोक नहीं सकता.' धवन ने परिवार के साथ छुट्टी बिताते हुए अपना एक वीडियो भी ट्वीट किया है.

वीडियो: पुजारा बोले, धोनी और कोहली में यह बात है कॉमन

गौरतलब है कि 32 वर्षीय धवन ने अब तक 34 टेस्‍ट, 110 वनडे और 40 टी20 इंटरनेशनल खेले हैं. टेस्‍ट क्रिकेट में उन्‍होंने 40.61 के औसत से 2315 रन बनाए हैं जिसमें सात शतक और पांच अर्धशतक शामिल हैं. वनडे क्रिकेट में धवन का औसत जबर्दस्‍त हैं उन्‍होंने 110 वनडे इंटरनेशनल में 46.82 के औसत से 4823 रन बनाए हैं जिसमें 15 शतक और 25 अर्धशतक हैं. टी20 इंटरनेशनल में धवन ने 26.40 के औसत से 977 रन बनाए हैं, जिसमें  सात अर्धशतक हैं. टी20 इंटरनेशनल में 90 रन शिखर का सर्वोच्‍च स्‍कोर है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com