विज्ञापन

सबसे बड़ी जरूरत पर ये '2 बड़े टर्निंग प्वाइंट' नहीं आते, तो मैच चला जाता भारत के हाथ से

इंदौर में भी विंडीज बढ़िया खेला. यह आप इससे समझ सकते हैं कि भारत की जीत का अंतर सिर्फ 14 रन का रहा. और अगर भारत सफल रहा, तो उसकी बड़ी वजह बने दो ऐसे छोटे प्रदर्शन, जिसने विंडीज पर बहुत ही जोर का वार किया

सबसे बड़ी जरूरत पर ये '2 बड़े टर्निंग प्वाइंट' नहीं आते, तो मैच चला जाता भारत के हाथ से
टीम इंडिया ने इंदौर में कुछ अच्छे पॉजिटिव हासिल किए
source: X

सालों बाद मेहमान विंडीज की टीम एक उम्दा टीम दिखाई पड़ रही है. आप इसे नंबर आठ शमार स्प्रिंगर के प्रदर्शन (35 रन 11 गेंद, 2 चौके, 4 छक्के) से समझ सकते है. और यही वजह रही कि इंदौर में तीसरे टी20 में भारत की जीत का अंतर सिर्फ 14 रन का रहा. विंडीज 224 रनों का पीछा करती हुई 209 रन बनाने में सफल रही. और अगर भारत की तरफ से पहले बैटिंग में प्रिंस यादव और फिर गेंदबाजी के दौरान स्लॉग ओवरों में दो बड़े टर्निंग प्वाइंट नहीं आते, तो  इंदौर में विंडीज 2-0 की बढ़त पर होता. चलिए दोनों के बारे में डिटेल से जानिए.  पहले प्रिंस यादव ने आखिरी ओवर में 3 चौके जड़कर भारत को उम्मीद से ज्यादा 224 तक पहुंचाया, तो फिर बाद में गेंदबाजी के दौरान कुछ ऐसा ही काम प्लेयर ऑफ द मैच अर्शदीप सिंह ने 18वें ओवर में 4 गेंदों के भीतर 2 विकेट चटकाकर किया. 


1. प्रिंस यादव का बल्ले से कमाल

इस मीडियम पेसर ने दिखाया कि कभी-कभी सिर्फ 10 नंबर के बल्लेबाज के 6 गेंदों पर 13 रन कितने अहम होते हैं. खासकर तब, जब कोई आपसे उम्मीद नहीं करता. वो भी ऐसी पारी, जो आखिरी ओवर में आए. और प्रिंस यादव ने शमार जोसेफ के फेंके 20वें ओवर में ओवर में कुछ ऐसा ही किया. तीन चौके जड़ते हुए 13 रन बटोर डाले. सोचिए कि अगर यादव शून्य पर आउट हो जाते, तो क्या होता. अगर भारत इंदौर में बढ़त को 2-1 करने में सफल रहा, तो प्रिंस यादव के ये तीन चौके भारत की जीत में पहला बड़ा टर्निंग प्वाइंट बना. प्रिंस यादव ने छोटी लेकिन असरदार पारी से प्रबंधन को यह भी बता दिया कि वह जरूरत पर बल्ले से भी हाथ दिखाना जानत हैं. बहरहाल, भारत के लिए दूसरा टर्निंग प्वाइंट बॉलिंग के दौरान आया. 

2.  अर्शदीप की जरूरत पर मार
 

भारत को दूसरा टर्निंग प्वाइंट लेफ्टी पेसर अर्शदीप सिंह ने दिया. और इसने उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी बना दिया. जब अर्शदीप पारी का 18वां ओवर लेकर आए, तब भारत को जीत के लिए 18 गेंदों पर 56 रन की दरकार थी. यह बहुत ही ज्यादा मुश्किल काम था, लेकिन विंडीज  बल्लेबाज कब क्या कर बैठें, ये किसी को नहीं पता होता. लेकिन इसी ओवर में अर्शदीप ने विंडीज पर आखिरी प्रहार किया. पहले अर्शदीप ने दूसरी गेंद  पर कीमो पॉल को तिलक वर्मा के हाथों लपकवाया, तो पांचवीं पर जमकर खेल रहे रदरफोर्ड को बोल्ड कर विंडीज की हार में आखिरी कील ठोक दी. और यह भारत की जीत का दूसरा बड़ा टर्निंग प्वाइंट बन गया. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arshdeep Singh Brar, Prince Yadav, India, West Indies, Cricket, India Vs West Indies 10/11/2026 Inwi10112026270275
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com