विज्ञापन

IND vs USA: गौतम गंभीर ने डगआउट में बैठकर अचानक बदल दी कप्तान सूर्यकुमार यादव की रणनीति और ऐसे पलट गया पूरा मैच

Gautam Gambhir strategic Strategic move Viral: यूएसके के खिलाफ मैच में भारत को 29 रन से जीत मिली, भारत की जीत में कप्तान सूर्या ने 84 रन बनाए लेकिन कोच गंभीर की सलाह ने मैच को बदलने का काम किया.

IND vs USA: गौतम गंभीर ने डगआउट में बैठकर अचानक बदल दी कप्तान सूर्यकुमार यादव की रणनीति और ऐसे पलट गया पूरा मैच
Gautam Gambhir and Surya Kumar Yadav strategy, IND vs USA T20 WC 2026
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने यूएसए को 29 रन से हराते हुए 161 रन बनाए और अमेरिका को 132 रन पर रोका
  • कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 84 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता
  • कोच गौतम गंभीर ने लाइव मैच के दौरान कप्तान को गेंदबाजी रणनीति में बदलाव का निर्देश दिया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Gautam Gambhir strategic Strategic move, IND vs USA: टी-20 वर्ल्ड कप में यूएसके के खिलाफ मैच में भारत को 29 रन से जीत मिली, भारत की जीत में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 84 रन की पारी खेली जिसके दम पर भारतीय टीम 161 रन बना पाने में सफल रही. इसके बाद भारत के गेंदबाजों ने कमाल की गेंदबाजी की और अमेरिका को 132 रन पर रोक दिया. सूर्या को उनकी शानदार बैटिंग के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया, भले ही जीत में सूर्या की बैटिंग अहम रही लेकिन कोच गौतम गंभीर की सलाह ने मैच को बदलने का काम किया. 

दरअसल, कोच गंभीर ऐसे कोच हैं जो लाइव मैच के दौरान कप्तान को निर्देश देते रहते हैं. ऐसा ही यूएसए के खिलाफ मैच के दौरान हुआ जब गंभीर ने कप्तान सूर्या की रणनीति 11वें ओवर में अचानक बदल दी. हुआ ये कि जब 11 ओवर हार्दिक ने खत्म किया तो सूर्या अक्षर पटेल से गेंदबाजी करवाना चाहते थे, लेकिन तभी डगआउट में बैठे कोच गंभीार ने इशारा करते हुए सूर्या को गेंदबाजी में बदलाव करने के निर्देश दिए, गंभीर ने इशारा करते हुए सूर्या को यह बताने की कोशिश की कि अगला ओवर वरुण चक्रवर्ती से कराएं 

गंभीर की रणनीति कर गई काम

इसके बाद फिर क्या था, सूर्या ने गंभीर की बात मानी और अगला ओवर वरुण से करवाया. वरुण ने कोच गंभीर की रणनीति को सही साबित किया और आखिरी गेंद पर यूएसए के मिलिंद कुमार को आउट कर मैच को बदल कर रख दिया मिलिंद कुमार ने 34 रन की पारी खेली थी और जब तक मिलिंद कुमार क्रीज पर थे, तब तक वो भारत के लिए एक तरह का सिरदर्द थे. गंभीर ने अपनी चुतराई भरी चाल से मिलिंद कुमार की पारी का अंत करवाया.

सूर्या ने गंभीर को कहा शुक्रिया

मैच के बाद कप्तान सूर्या ने कोच गंभीर को शुक्रिया भी कहा, सूर्या ने गंभीर को लेकर कहा, "मुझे हमेशा लगता था कि किसी बल्लेबाज को आखिर तक बैटिंग करने की ज़रूरत है. मुझे कभी नहीं लगा कि यह 180-190 रन वाली विकेट है. मुझे लगा कि यह 140 रन वाली विकेट है.लेकिन फिर 14 ओवर के बाद ब्रेक में गौतम भाई ने भी मुझसे यही बात कही. उन्होंने मुझसे कहा, 'बस आखिर तक बैटिंग करने की कोशिश करो, तुम कभी भी इसकी भरपाई कर सकते हो."

उन्होंने आगे कहा, "और सबसे ज़रूरी बात यह है कि मैंने अपना ज़्यादातर क्रिकेट मुंबई में, इस विकेट पर और मुंबई क्रिकेट के मैदानों पर खेला है.  इसलिए मुझे पता है कि इस तरह की विकेटों पर कैसे बैटिंग करनी है."

टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की बल्लेबाजी निराशाजनक रही थी. कप्तान सूर्यकुमार यादव को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका. चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे सूर्यकुमार यादव ने 49 गेंद पर 10 चौकों और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 84 रन बनाकर भारत का स्कोर 161 रन तक पहुंचाया. यूएसए की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 132 रन बना सकी और 29 रन से मैच हार गई.. भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज ने 3, जबकि अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट लिए। वरुण चक्रवर्ती को 1 विकेट मिला. 

ये भी पढ़ें-  IND vs USA: टूटा रोहित शर्मा का महारिकॉर्ड, सूर्यकुमार यादव ने 84 रन की पारी में रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले भारतीय

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com