यही अंतर एक द्विपक्षीय और किसी बड़े के टूर्नामेंट का होता है.टीम इंडिया के तूफानी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने शुक्रवार रात सोने समय सपने में भी नहीं सोचा होगा कि शनिवार को शुरू हुए टी20 विश्व कप (T20 World Cup 2026) के पहले ही मैच में उनके माथे पर बड़ा धब्बा लग जाएगा. करोड़ों भारतीय यूएस (Ind vs USA) के खिलाफ नई ओपनिंग जोड़ी अभिषेक और ईशान किशन से ठीक वैसे ही सुनामी अंदाज की उम्मीद कर रहे थे, जो उन्होंने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ दिखाई दिए. पहला ओवर ईशान ने निकाला, लेकिन जब अली खान दूसरा ओवर लेकर आए, तो उन्होंने अभिषेक को पहली ही गेंद पर चलता कर वानखेड़े स्टेडियम में जमा हजारों फैंस को सन्न कर दिया.
यह प्लान बहुत ही खास था!
जिस तरह अभिषेक आउट हुए, उससे साफ हो गया कि यूएस टीम के कोचिंग स्टॉफ ने तूफानी बल्लेबाज का बहुत ही बारीकी से अध्ययन कर होमवर्क किया था. सभी जानते हैं कि अभिषेक स्लैश हार्ड करके कवर, प्वाइंट,एक्स्ट्रा-कवर और मिडऑफ के ऊपर से तो कदम का भी इस्तेमाल करके गेंद को बाहर पहुंचाते हैं. यही वजह रही कि अभिषेक को आउट करने के लिए उन्हें थोड़ी जगह देकर एक डीप कवर तैनात किया गया. आमतौर पर टीमें अभिषेक के लिए डीप स्कवॉयर लेग की तैनाती करती हैं. लेकिन डीव कवर खुद अभिषेक को तैनात कर गया. अभिषेक ने हाथ खोले, लेकिन गेंद सीधे संजय कृष्णामूर्ति के हाथों में. अभिषेक पहली ही गेंद पर आउट..गोल्डन डक..स्टेडियम में खामोशी! और लग गया माथे पर धब्बा!
भारत के पांचवें बल्लेबाज बने
अभिषेक का टी20 विश्व कप के अपने पहले ही मैच में यादगार आगाज करने का सपना चूर-चूर हो गया. और वह टी20 विश्व कप की पहली ही पारी में जीरो पर आउट होने वाले भारत के पांचवें बल्लेबाज बन गए. लेकिन इन पांचों में अभिषेक के साथ खास बात यह रही कि उनके हिस्से गोल्डन डक (सामना करी पहली ही गेंद पर आउट होना) आया. वर्ल्ड कप की पहली ही पारी में जीरो पर आउट होने वाले बाकी भारतीय बल्लेबाज गौतम गंभीर,आशीष नेहरा, शार्दूल ठाकुर और दीपक हूडा हैं. वैसे इसमें ठाकुर और नेहरा पुछल्ले हैं. मतलब बल्लेबाज तीन ही हैं.
यह भी पढ़ें:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं