विज्ञापन

IND vs SL: भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच में स्टार खिलाड़ी चोटिल, स्कैन के लिए भेजा गया अस्पताल

Dinesh Chandimal Injury Update, IND vs SL 1st Test: देवदत्त पडिक्कल के 44 रनों की मदद से भारत ने चौथे दिन लंच तक श्रीलंका पर 294 रनों की बढ़त बना ली.

IND vs SL: भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच में स्टार खिलाड़ी चोटिल, स्कैन के लिए भेजा गया अस्पताल
Dinesh Chandimal Injury Update, IND vs SL 1st Test:

Dinesh Chandimal Injury Update, IND vs SL 1st Test: श्रीलंका को भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के चौथे दिन बड़ा झटका लगा. अनुभवी बल्लेबाज दिनेश चांदीमल फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए. चांदीमल को कंधे और गर्दन में चोट लगी है. उन्हें स्कैन के लिए अस्पताल ले जाया गया है. मंगलवार को पहले सेशन में फील्डिंग करते समय बाउंड्री रोकने के लिए डाइव लगाते समय चांदीमल के दाहिने कंधे और गर्दन में चोट लग गई. श्रीलंका क्रिकेट ने कहा, "टीम के फिजियोथेरेपिस्ट और चिकित्सकों ने ग्राउंड पर उनकी जांच की और उन्हें एहतियात के तौर पर स्कैन के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया है. स्कैन की रिपोर्ट आने के बाद उनकी इंजरी का अपडेट दिया जाएगा."

Latest and Breaking News on NDTV

केएल राहुल के डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग की तरफ से लगाए स्वीप को रोकने के लिए चांदीमल आगे बढ़े. उन्होंने गेंद को रोक दिया, लेकिन खुद को चोटिल कर बैठे. वे पूरी तरह से गिर गए, और उनके शरीर का पूरा वजन उनकी गर्दन पर आ गया. उन्हें अपनी गर्दन का पिछला हिस्सा पकड़े हुए देखा गया. फिजियो देखने आए, फिर उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा.

चांदीमल श्रीलंका के लिए तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं. पहली पारी में वह महज 4 रन बना सके थे, लेकिन मैच की परिस्थितियों को देखते हुए दूसरी पारी में वह बेहद अहम हो सकते हैं. श्रीलंका चाहेगी कि उनकी इंजरी ज्यादा गंभीर न हो.

मैच की बात करें तो भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए देवदत्त पड्डिकल के 167 और केएल राहुल के 82 रन की बदौलत पहली पारी में 462 रन बनाए थे. श्रीलंका पहली पारी में 284 रन पर सिमट गई और भारतीय टीम से पहली पारी के आधार पर 178 रन से पिछड़ रही है. टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी में रिपोर्ट लिखे जाने तक 29 ओवर में 4 विकेट पर 116 रन बना लिए थे. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Sri Lanka, Lokuge Dinesh Chandimal, India Vs Sri Lanka 2026/27, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com