विज्ञापन

IND vs NED: 6 छक्के, 4 चौके, 212.90 का स्ट्राइक रेट...शिवम दुबे का आया तूफान, 25 गेंदों में ठोकी फिफ्टी

Shivam Dube 25 Ball Half Century vs Netherlands: शिवम दुबे ने नीदरलैंड्स के खिलाफ जारी टी20 वर्ल्ड कप में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में नीदरलैंड्स के खिलाफ सिर्फ 25 गेंदों में अर्द्धशतक जड़ा.

IND vs NED: 6 छक्के, 4 चौके, 212.90 का स्ट्राइक रेट...शिवम दुबे का आया तूफान, 25 गेंदों में ठोकी फिफ्टी
  • भारतीय टीम ने नीदरलैंड्स के खिलाफ टी20 मैच में खराब शुरुआत के बाद 6 विकेट खोकर 193 रन बनाए.
  • अभिषेक शर्मा लगातार तीसरी पारी में शून्य पर आउट हुए और टीम को शुरुआती झटका लगा.
  • शिवम दुबे ने 31 गेंदों में 66 रन बनाए जिसमें 6 छक्के और 4 चौके शामिल थे.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Shivam Dube 25 Ball Half Century vs Netherlands: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में नीदरलैंड्स के खिलाफ जहां एक तरफ अभिषेक शर्मा शर्मा फ्लॉप हुए और ईशान किशन कोई खास कमाल नहीं कर पाए, तो वहीं शिवम दुबे ने एक छोर संभाला और 25 गेंदों में फिफ्टी ठोकी. पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही. अभिषेक शर्मा एक बार फिर खाता नहीं खोल पाए और 0 के स्कोर पर पवेलियन लौटे. इसके बाद भारत ने पावरप्ले के अंदर ईशान किशन का विकेट गंवा दिया. वहीं तिलक वर्मा भी 31 1रन बनाकर आउट हुए. लेकिन फिर शिवम दुबे ने एक छोर संभाला. शिवम दुबे आखिरी ओवर में आउट हुए. लेकिन पवेलियन लौटने से पहले उन्होंने अपना काम कर दिया. दुबे ने 31 गेंदों  में 4 चौके 6 छक्के के साथ 66 रनों की पारी खेली. दुबे ने 212.90 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए. 

शिवम दुबे तक बल्लेबाजी के लिए आए थे, तो टीम संघर्ष कर रही थी. ऐसे में उन्होंने शुरुआती कुछ गेंद संभल कर खेली. दुबे ने पहली 10 गेंदों में सिर्फ 5 रन बनाए थे. लेकिन फिर उन्होंने अपना गियर बदला. इसके बाद अगली 10 गेंदों में उन्होंने 27 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से एक चौका और 3 छक्का आया. फिर 20 से 30वीं गेंद पर उन्होंने 3 चौके और 3 छक्के लगाए. इस दौरान उन्होंने 34 रन बटोरे. दुबे 31वीं गेंद पर आउट हुए.  बता दें, शिवम दुबे ने टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में अभी तक 54 छक्के लगाए हैं इसमें से 41 मिड-विकेट और लॉन्ग-ऑन में आए हैं. नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच में उनके बल्ले से आए 6 छक्के भी इसी एरिया में आए.

Latest and Breaking News on NDTV

खराब शुरुआत के बाद शिवम दुबे-कप्तान सूर्या ने संभाला

बुधवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जारी ग्रुप-ए के अंतिम मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने खराब शुरुआत के बाद निर्धारित ओवरों में 6 विकेट खोकर 193 रन बनाए.

टीम इंडिया को मैच की तीसरी गेंद पर अभिषेक शर्मा के रूप में बड़ा झटका लगा. अभिषेक इस विश्व कप की लगातार तीसरी पारी में 'शून्य' पर आउट हुए, जिसके बाद ईशान किशन ने तिलक वर्मा के साथ दूसरे विकेट के लिए 23 गेंदों में 39 रन की साझेदारी की. ईशान इस पारी में 7 ही गेंदों का सामना कर सके, जिसमें 1 छक्के और 2 चौकों के साथ 18 रन बनाए.

यहां से तिलक वर्मा ने कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ तीसरे विकेट के लिए 30 रन जोड़े. तिलक ने 4 बाउंड्री के साथ 31 रन बनाए. भारतीय टीम 69 के स्कोर तक अपने 3 विकेट खो चुकी थी. इसके बाद सूर्या ने शिवम दुबे के साथ चौथे विकेट के लिए 27 गेंदों में 41 रन जोड़कर टीम को 110 के स्कोर तक पहुंचाया.

कप्तान सूर्या 28 गेंदों में 34 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद शिवम दुबे ने हार्दिक पंड्या के साथ पांचवें विकेट के लिए 35 गेंदों में 76 रन जोड़कर भारत को विशाल स्कोर तक पहुंचाया. दुबे 31 गेंदों में 6 छक्कों और 4 चौकों के साथ 66 रन बनाकर आउट हुए, जबकि पंड्या ने 21 गेंदों में 3 छक्कों के साथ 30 रन की पारी खेली. विपक्षी खेमे से लोगन वैन बीक ने सर्वाधिक 3 विकेट निकाले, जबकि आर्यन दत्त ने 2 विकेट हासिल किए. इनके अलावा, काइल क्लेन ने 1 सफलता प्राप्त की.

यह भी पढ़ें: IND vs NED: अभिषेक शर्मा फिर हुए 0 पर ऑउट, 8 मैचों में 5वीं बार नहीं खोल पाए खाता, सुपर-8 से पहले बढ़ाई टेंशन

यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2026: कोई नहीं है टक्कर में...ICC टूर्नामेंट में भारत के दबदबे को बयां कर रहा यह रिकॉर्ड

 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com