विज्ञापन

IND vs NAM: मुकाबला एसोसिएट्स देश नामीबिया से, लेकिन टीम सूर्यकुमार को ढूंढने होंगे दूसरे मैच में ये 4 अहम सवालों के जवाब

India vs Namibia: मुकाबला भले ही बुधवार को भारत का नामीबिया से है, लेकिन यूएस के खिलाफ पैदा हुई स्थिति ने कुथ अहम सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं

IND vs NAM: मुकाबला एसोसिएट्स देश नामीबिया से, लेकिन टीम सूर्यकुमार को ढूंढने होंगे दूसरे मैच में ये 4 अहम सवालों के जवाब
ICC Men's T20 World Cup 2026:
X: social media

India vs Namibia: टीम इंडिया खेले जा रहे टी20 विश्व कप (T20 World Cup 2026) में अपने अभियान के दूसरे मुकाबले में नई दिल्ली के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वीरवार को को नामीबिया (Ind vs Nam) के खिलाफ मैदान में उतरने जा रही है.  इस 'एकतरफा' लड़ाई की कोई तुलना नहीं है. टीम सूर्यकुमार की जीत को लेकर भी कोई शक नहीं है लेकिन अब जब दो दिन बाद ही पाकिस्तान के खिलाफ (Ind vs Pak) मेगा मुकाबला सिर उठाए खड़ा है, तो ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या टीम इंडिया वो  'जरूरी तत्व'या वो बातें हासिल कर पाएगी, जो पाकिस्तान ही नहीं, बल्कि आगे के सफर के लिए जरूरी हैं या जिनका जिक्र एक दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में सहायक कोच रेयान टेन  डोइशचेट ने किया था. ऐसे कई पहलुओं को लेकर नामीबिया के मैच से पहले सवाल है. आप चार अहम बातों के बारे में  जान लें:

1. तीसरा जेनविन ओपनर कौन?

संजू की खराब फॉर्म ने दूसरे ओपनर के सवाल को बहुत हद तक खत्म कर दिया है. सच यही है कि फिलहाल किसी ओपनर के चोटिल होने की सूरत में सैमसन प्रबंधन के लिए सही विकल्प से ज्यादा एक मजूबरी ज्यादा हैं. और सवाल यही है कि ऐसी सूरत में टीम इंडिया के पास तीसरा ओपनर कौन है? अगर चोटिल अभिषेक की  जगह संजू मैदान पर उतरते हैं, तो यह फैसला एक 'बड़ी मजबूरी' ही ज्यादा होगा


2. धीमी पिचों पर एप्रोच का सवाल?

अब सवाल एप्रोच का हो चला है क्योंकि सहायक कोच ने खुद प्रेस कॉन्फ्रेंस में यूएस मैच में 77 रन पर गिरे छह विकेटों के लिए एप्रोच को दोष दिया था. डोइशचेट ने साफ कहा था कि विश्व कप की पिच न्यूजीलैंड के खिलाफ हालिया सीरीज जैसी नहीं हैं. आप यहां पहली ही गेंद से शॉट नहीं लगा सकते और आपको पिचों के हिसाब से खेलना होगा. यह चुनौतीपूर्ण है भाई साहब! खासकर अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव जैसे बल्लेबाजों के मिजाज को देखते हुए, जो पिच पर टिके रहने के दौरान करीब 70-80 प्रतिशत समय तूफानी शॉट के सहारे ही काटते हैं. ऐसे में अरुण जेटली स्टेडियम में टीम इंडिया के बल्लेबाजों की एप्रोच बहुत ही शानदार होने जा रही है.

3. कितने स्पिनरों के साथ खेलेगा भारत?

यह सवाल नामीबिया के खिलाफ ही नहीं, बल्कि वहां-वहां लगातार बना रहेगा, जहां की पिच धीमी हैं. विशेष रूप से कोलबों में पाकिस्तान के खिलाफ. सवाल कि क्या भारत एक पेसर की कीमत पर वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल के साथ मैदान पर उतरेगा? क्या इस समीकरण को बड़ी लड़ाई के लिए दिल्ली में टेस्ट किया जाएगा. तिकड़ी को   लय में लाने के लिए प्रबंधन ऐसा प्रयोग करेगा? स्पेस तो पूरा का पूरा है. अब बस XI के सामने आने का इंतजार करना होगा

4. निचले क्रम का प्रदर्शन

पिछले मैच में टॉप ऑर्डर नाकाम रहा, तो यह हाल निचले क्रम का भी रहा. नंबर-5 शिवम दुबे, रिंकू सिंह और फिर नंबर-7 हार्दिक पांड्या दहाई का भी आंकड़ा नहीं छू सके. पांड्या को तो कोई विकेट भी नहीं मिला. बहरहाल, बात निचले क्रम की हो रही है, तो सवाल पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले निचले क्रम को कुछ रन बटोरकर कॉन्फिडेंस हासिल करने का भी है. अब नामीबिया के खिलाफ भारत क्या-क्या आगे लेकर बढ़ता है, यह देखने वाली बात होगी. 


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com