विज्ञापन

तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव के लिए ऑफर की बौछार, अब ये मशहूर कंपनी मदद के लिए आई आगे

राजपाल यादव को बॉलीवुड की तरफ से तो मदद मिल ही रही थी अब इंडस्ट्री और अलग अलग बिजनेस से जुड़े लोग भी एक्टर की मदद को आगे आ रहे हैं.

तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव के लिए ऑफर की बौछार, अब ये मशहूर कंपनी मदद के लिए आई आगे
राजपाल यादव को यस मैडम कंपनी के CEO ने दिया काम
Social Media
नई दिल्ली:

Rajpal Yadav Jail: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव, जो चेक बाउंस के एक मामले में तिहाड़ जेल में हैं, को अब अलग-अलग जगहों से सपोर्ट मिल रहा है. फिल्म इंडस्ट्री के बाद अब ब्यूटी सर्विसेज कंपनी येस मैडम के CEO मयंक आर्य ने भी उनकी मदद के लिए हाथ बढ़ाया है. मयंक आर्य ने सोनू सूद के सोशल मीडिया पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए X (पूर्व ट्विटर) पर लिखा कि वे सोनू की बात से पूरी तरह सहमत हैं. उन्होंने अनाउंसमेंट की कि राजपाल यादव येस मैडम की एक एड फिल्म का हिस्सा बनेंगे.

CEO ने अपनी टीम को इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने के निर्देश भी दे दिए हैं. साथ ही उन्होंने दूसरी ब्रांड्स से अपील की है कि वे टैलेंटेड लोगों को सपोर्ट करें. इससे पहले सिंगर गुरु रंधावा ने राजपाल को आर्थिक मदद देने की बात कही थी. उन्होंने अपने आने वाले म्यूजिक वीडियो में एक्टर को कास्ट करने और एडवांस पेमेंट भेजने का ऐलान किया था. साथ ही उन्होंने दूसरों से भी मदद की गुहार लगाई.

यह भी पढ़ें: राजपाल यादव को मिल रही मदद पर पत्नी राधा यादव का पहला रिएक्शन, फिल्म इंडस्ट्री वालों को कहा...

राजपाल की मदद के लिए कई दूसरी हस्तियां भी आगे आई हैं. गुरमीत चौधरी, KRK, तेज प्रताप यादव जैसे लोगों ने सपोर्ट का वादा किया है. सलमान खान, अजय देवगन, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, वरुण धवन और राव इंदरजीत के नाम भी सामने आए हैं, जिनमें से कुछ ने बड़ी रकम की मदद का दावा किया है. इंडस्ट्री के लोग राजपाल की जल्द रिहाई की उम्मीद भी जता रहे हैं.

राजपाल यादव की पत्नी राधा यादव ने हाल ही में पीटीआई से बातचीत में सभी मददगारों का धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि इस मुश्किल वक्त में बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बहुत सपोर्ट दिखाया है और सेलिब्रिटीज से लगातार मदद मिल रही है.

यह भी पढ़ें: राजपाल यादव को इस फिल्म ने बनाया दीवालिया, 14 साल पहले हुआ था 10 करोड़ 62 लाख का नुकसान

बता दें कि राजपाल यादव के खिलाफ एक फिल्म प्रोडक्शन के लिए लिया गया कर्ज ना चुका पाने के कारण 2018 में चेक बाउंस का केस दर्ज हुआ था. फिल्म की असफलता के बाद कोर्ट ने सरेंडर का आदेश दिया, जिसके बाद वे जेल पहुंचे. जेल जाने से पहले उनके इमोशनल बयान ने लोगों को प्रभावित किया था, जिसमें उन्होंने खुद को अकेला बताया था. हालांकि राजपाल यादव के भाई का दावा है कि उनके भाई ने ऐसा कुछ नहीं कहा होगा.

लेखक के बारे में
img
उर्वशी नौटियाल
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajpal Yadav, Salman Khan, Yes Madam, Rajpal Yadav News, Rajpal Yadav In Jail
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com