विज्ञापन

IND vs INZ Final: 'सिर मुंडाते ही टर्निंग प्वाइंट', सिर्फ 19 मिनट में टीम इंडिया ने कर दिया न्यूजीलैंड को नॉकआउट, जानें कैसे

India vs New Zealand, Final: भारत ने न्यूजीलैंड पारी के दौरान ऐसा प्रचंड मुक्का जड़ा कि पारी खत्म होने तक न्यूजीलैंड के 'मुंह (प्रयास, शारीरिक भाषा)' से कांय-कांय की ही आवाज आती रही

IND vs INZ Final: 'सिर मुंडाते ही टर्निंग प्वाइंट', सिर्फ 19 मिनट में टीम इंडिया ने कर दिया न्यूजीलैंड को नॉकआउट, जानें कैसे
IND vs NZ Final, T20 World Cup 2026:
X: social Media

T20 World Cup 2026: टीम इंडिया ने रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड (India vs New Zealand Final) को 96 रन रन के विशाल अंतर से मैच हराकर लगातार दूसरी और कुल तीसरी बार टी20 विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया. लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने 19 ओवरों में सभी विकेट खोर 159 रन बनाए. मतलब यह पारी 76 मिनट ली, लेकिन लेकिन सच यह है कि वास्तव में भारत ने 19 मिनट ही न्यूजीलैंड को नॉकआउट कर दिया. और ये 19 मिनट ही भारत की जीत का सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट बन गए. 

कीवियों के लिए यह तूफान अनिवार्य था!

मानो भारतीय धुरंधरों ने अपना सर्वश्रेष्ठ फाइनल के लिए ही बचाकर रखा था. टीम सूर्यकुमार ने न्यूजीलैंड को जीतने के लिए 256 का स्कोर दिया, तो यहीं यह साफ हो गया था कि कम से कम न्यूजीलैंड मनोवैज्ञानिक रूप से हार गया है. हालंकि, जैसा प्रदर्शन न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ किया था. और खासकर फिन एलन ने, उस देखते हुए एक बड़ा वर्ग न्यूजीलैंड की हार मानने को राजी नहीं था. बात भी ठीक थी क्योंकि न्यूजीलैंड ने द. अफ्रीका के खिलाफ 12.1 ओवरों में ही मैच खत्म कर दिया था. ऐसे में न्यूजीलैंड को मैच जीतने के लिए एक बड़ी लड़ाई जीतनी जरूरी थी. 

बड़ी लड़ाई हार गया न्यूजीलैंड 

वास्तव में कीवियों को अगर फाइनल जीतना था, उसे हर हाल में पावर-प्ले यानी शुरुआती 36 गेंदों की लड़ाई जीतनी तब अनिवार्य थी, जब 30 गज के घेरे के बाहर सिर्फ 2 ही फील्डर होते है. भारत ने शुरुआती 6 ओवरों में बवाल काटते हुए बिना किसी नुकसान के 92 रन बनाए थे. न्यूजीलैंड को मुकाबले में बने रहने के लिए हर हाल में लड़ाई जीतनी जरूरी थी, लेकिन न्यूजीलैंड 3 विकेट पर 52 ही रन बना सका और यह बिग बैटल हार गया. लेकिन सच यह है कि मैच का सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट और परिणाम पावर-प्ले की 36 गेंदों सें पहले ही तय हो चुका था. 

सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट, न्यूजीलैंड आउट!

न्यजीलैंड का सबसे बड़ा झटका उसके पिछले मैच में तूफानी शतकवीर एलन फिन के रूप में लगा, जब वह 16वीं गेंद पर आउट हो  गए. यहां से कीवी टीम में एक से बड़े एक धुरंधर अभी भी बाकी थे, लेकिन 4.5 ओवर यानी करीब कीवी पारी शुरू होने के बाद से 19वें मिनट में जब ग्लेन फिलिप्स आउट हुए, तो पावर-प्ले के भीतर ही 47 रन पर तीन विकेट गंवाना न्यूजीलैंड की हार का सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट बन गया.

यह संघर्ष महज खानापूर्ति था!

वास्तव में मैच यहीं खत्म हो गया था! सिर्फ 19 मिनट के भीतर टीम इंडिया कीवी टीम पर प्रचंड मुक्का जड़ चुकी थी. फिर एक बार जब 3 विकेट गिरे, तो नियमित अंतराल पर विकेट गिरते ही रहे. कप्तान सैंटनर ने नंबर-7 पर 47 रन जरूर बनाए, लेकिन इस प्रदर्शन को अपवाद भी नहीं कहा जा सकता. मैच तो पावर-प्ले और 4.5 ओवर यानी 19  मिनट में खत्म हो चुका था. वहां से जो कुछ भी हुआ, या जहां तक न्यूजीलैंड की पारी चली, वह हारी हुई लड़ाई या संघर्ष की खानापूर्ति जैसा था. 

यह भी पढ़ें: भारत के विश्व चैंपियन बनने के बाद जमकर झूमे सुनील गावस्कर, सूर्या के साथ विनिंग डांस का वीडियो वायरल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com