विज्ञापन

कैंपबेल का तूफानी शतक, भारत के हिस्से में आया अनचाहा रिकॉर्ड, 8 साल बाद लगा यह धब्बा

पहले मैच में भारत के लिए ग्रीव्स खलनायक बने थे, तो दूसरे मैच में जॉन कैंपबेल ने भारतीय अटैक की जमकर धुनाई की, तो एक ऐसा रिकॉर्ड भारत के खिलाफ बन गया, जो कोई भी कप्तान नहीं ही चाहेगा

कैंपबेल का तूफानी शतक, भारत के हिस्से में आया अनचाहा रिकॉर्ड, 8 साल बाद लगा यह धब्बा

विंडीज बल्लेबाजों को भारतीय जमीं बहुत ही ज्यादा सुहा रही है. पहले वनडे में ग्रीव्स ने  तिरुवनंतपुरम में भारतीय बॉलरों की जमकर सुतली खोली, तो दूसर मैच में यही काम लेफ्टी जॉन कैंपबेल ने गुवाहाटी में कर डाला. कैंपबेल ने 68 गेंदों पर 9 चौकों और 5 छक्कों से 101 रन की पारी खेली. और इसका असर यह हुआ कि भारत की रिकॉर्डबुक में ऐसा कारनामा जमा हो गया, जो कोई भी कप्तान नहीं चाहेगा और न ही उसके गेंदबाज. दरअसल कैंपबेल ने ऐसी धुनाई की कि किसी विरोधी टीम ने भारत के खिलाफ चौथा सबसे तेज 200 का स्कोर कर दिया. चलिए जानिए कि इस मामले में सबसे तेज स्कोर कब बना था. हालांकि, यह भी सही है कि सबसे तेज दो सौ और चौथे सबसे तेज दो सौ के आंकड़े के बीच ज्यादा अंतर नहीं है 

यह भी पढ़ें:  EXPLAINER: कोहली तोड़ेंगे सचिन  के 100 शतकों का रिकॉर्ड? कोहली की वनडे दर कहीं बेहतर, जानें कब टूटेगा रिकॉर्ड

भारत के खिलाफ वनडे में सबसे तेज 200 रन का इतिहास

ओवर

     बनाम

   जगह

साल

25.1

पाकिस्तान

लाहौर

1997

25.2

दक्षिण अफ्रीका

जोहान्सबर्ग

2018

25.3

वेस्टइंडीज

गुवाहाटी

2026

25.5

श्रीलंका

राजकोट

2009

भारत के खिलाफ वनडे में शुरुआती 10 ओवरों में सबसे ज्यादा रन का इतिहास

यही नहीं, जब बात विंडीज के लिए भारत के खिलाफ वनडे में पावर प्ले यानी शुरुआती 10 ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने की आती है, तो गुवाहाटी में विंडीज ने अपना दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बना डाला. इससे आप समझ सकते हैं कि शुरुआती 10 ओवरों में भारतीय बॉलरों की कितनी धुनाई हुई.

रन

जगह

साल

114/0

पोर्ट ऑफ स्पेन

2019

96/1

गुवाहाटी

2026

86/0

वडोदरा

2002

85/0

त्रिवेंद्रम

2026

82/1

ढाका

1998

81/1

अहमदाबाद

2002

कैंपबेल का एक और बड़ा कारनामा, गेल को पीछे छोड़ा

कैंपबेल ने तूफानी शतक बनाया, तो इससे पहले ही वह भारत के खिलाफ पिछले 46 साल के  इतिहास में सबसे तेज अर्द्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन चुके थे. इससे पहले यह कारनामा क्रिस गेल के नाम पर था, लेकिन कैंपबेल ने एक गेंद से उन्हें पीछ छोड़ दिया

29 गेंद - जॉन कैंपबेल - गुवाहाटी - 2026
30 गेंद - क्रिस गेल - अहमदाबाद - 2002
30 गेंद - क्रिस गेल - पोर्ट ऑफ स्पेन - 2019
32 गेंद - वैवेल हाइंड्स - वडोदरा - 2002
33 गेंद - निकोलस पूरन - विजाग 2019

ह भी पढ़ें:  EXPLAINER: 40 की उम्र में कोहली तोड़ पाएंगे सचिन का रिकॉर्ड? आंकड़े दे रहे संकेत, डिटेल से जानें पूरा गणित

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
John Campbell, India, West Indies, India Vs West Indies 09/30/2026 Inwi09302026270271, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com