विज्ञापन

IND vs ENG Semifinal: इंग्लैंड हारा पर दिल जीत गए जैकब बेथेल, आखिरी तक लड़ी लड़ाई, शतक ठोक बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

IND vs ENG Semifinal, Jacob Bethell World Record: इंग्लैंड के 22 साल के युवा बल्लेबाज जैकब बेथेल ने वानखेड़े में आखिरी तक लड़ाई लड़ी. अपने शतक के दम पर वो आखिरी ओवर तक इंग्लैंड को रन चेज में बनाए हुए थे.

IND vs ENG Semifinal: इंग्लैंड हारा पर दिल जीत गए जैकब बेथेल, आखिरी तक लड़ी लड़ाई, शतक ठोक बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
IND vs ENG Semifinal: इंग्लैंड हारा पर दिल जीत गए जैकब बेथेल
  • मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को सात रन से हराया था.
  • इंग्लैंड के जैकब बेथेल ने 48 गेंदों में 105 रन बनाकर टी20 करियर का पहला शतक लगाया था.
  • बेथल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में प्रथम श्रेणी, लिस्ट ए और टी20 फॉर्मेट में पहला शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

IND vs ENG Semifinal, Jacob Bethell World Record: मुंबई के वानखेड़े में संजू सैमसन की आतिशी पारी के दम पर भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 253 का स्कोर खड़ा किया था. इसके बाद इंग्लैंड ने 38 के स्कोर पर फिल सॉल्ट और कप्तान हैरी ब्रूक के विकेट गंवा दिए थे. लग रहा था कि 254 का लक्ष्य और दो विकेट शुरुआत में गंवाने के बाद इंग्लैंड आखिरी तक लड़ाई नहीं लड़ पाएगी. लेकिन 22 साल के युवा बल्लेबाज जैकब बेथेल ने क्रीज पर  आने के साथ ही अपना अंदाज दिखाया. एक छोर से विकेट गिरते रहे और दूसरे छोर से जैकब बेथेल बाउंड्री बटोरते रहे. विल जैक्स के साथ पांचवें विकेट के लिए उनकी साझेदारी के दौरान एक बार लगा कि इंग्लैंड मैच निकाल ले जाएगी. लेकिन 18वें ओवर में बुमराह के मैजिक से भारत ने जो वापसी की और फिर आखिरी ओवर में बैथल रन आउट हुए. और फिर यह तय हो गया कि भारत मैच जीत रहा है. 

जैकब बेथेल ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

जैकब बेथेल को इंग्लैंड क्रिकेट के भविष्य के रूप में देखा जाता है. घरेलू क्रिकेट की शुरुआत में ही उनकी क्षमता को पहचानते हुए इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने इंग्लैंड की राष्ट्रीय टीम में उन्हें मौका दे दिया था. इंग्लैंड की तरफ से वह तीनों फॉर्मेट में डेब्यू कर चुके हैं, और इंग्लैंड की कप्तानी का मौका भी उन्हें मिला है. बेथेल ने तीनों ही फॉर्मेट में अपनी क्षमता साबित की है और उन्हें मौका देने के बोर्ड के फैसले को सही साबित किया है.

गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टी20 विश्व कप का दूसरा सेमीफाइनल इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ खेला. इंग्लैंड की टीम यह मैच 7 रन से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई, लेकिन बेथेल ने अपनी विस्फोटक शतकीय पारी से दुनियाभर के क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया. जैकब बेथेल ने 48 गेंदों पर 105 रन की पारी खेली. यह टी20 करियर (घरेलू, लीग या अंतरराष्ट्रीय) का उनका पहला शतक था. 

इस शतक के साथ ही बेथेल दुनिया के ऐसे पहले बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने अपना प्रथम श्रेणी, लिस्ट ए और टी20 फॉर्मेट का पहला शतक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगाया है. आमतौर पर क्रिकेटर घरेलू क्रिकेट में इन फॉर्मेट्स में अपना पहला शतक लगाते हैं, लेकिन बेथेल ने सभी फॉर्मेट में पहला शतक लगाने के लिए अंतरराष्ट्रीय मंच चुना. बेथेल के नाम तीनों ही फॉर्मेट में अब 1-1 शतक है.

जून 2021 में घरेलू क्रिकेट में डेब्यू करने वाले बेथेल को सितंबर 2024 में इंग्लैंड टीम के लिए डेब्यू का मौका मिला था. बेथेल 6 टेस्ट में 1 शतक और 3 अर्धशतक की मदद से 476, 21 वनडे में 1 शतक और 5 अर्धशतक की मदद से 603 और 31 टी20 में 1 शतक और 3 अर्धशतक की मदद से 697 रन बना चुके हैं. इसके अलावा, टेस्ट में 4, वनडे में 8 और टी20 में 8 विकेट उनके नाम दर्ज हैं.

यह भी पढ़ें: IND vs ENG Semi-Final: संजू सैमसन ने बताया क्यों जसप्रीत बुमराह ने फेंका 18वां ओवर? मैच के बाद किया खुलासा

यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 Closing Ceremony: रिकी मार्टिन करेंगे परफॉर्म, कितने बजे होगा शुरू, कहां देख पाएंगे लाइव, जानें तमाम डिटेल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com