विज्ञापन
This Article is From Sep 29, 2018

IND vs BAN Final: यह बड़ा कारनामा करने वाले धोनी बने पहले एशियाई, मोइन खान और गिलक्रिस्ट नहीं बचेंगे

IND vs BAN Final: यह बड़ा कारनामा करने वाले धोनी बने पहले एशियाई, मोइन खान और गिलक्रिस्ट नहीं बचेंगे
IND vs BAN Final: विकेटकीपर धोनी का अभी भी कोई विकल्प नहीं है
  • उम्र 37 की, स्टंपिंग 22 की !!
  • लिस्ट ए क्रिकेट में धोनी दूसरे नंबर पर पहुंचे
  • इस तेजी और फुर्ती के क्या कहने!
नई दिल्ली:

पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एशिया कप 2018 के बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए फाइनल मुकाबले (मैच रिपोर्ट) में बड़ी उपलब्धि हासिल की. फाइनल में धोनी ने अपने ऑलराउंडर प्रदर्शन से दिखाया कि वह अभी भी भारत के लिए कितने ज्यादा अहम हैं. पहले धोनी ने 36 रन की पारी खेली, तो बाद में दो बेहतरीन स्टंप किए, जो मैच के परिणाम के लिए लिहाज से खासे महत्वपूर्ण साबित हुए.

फाइनल मुकाबले से पहले तक धोनी प्रशंसकों के थोड़े निशाने पर थे. वजह यह थी कि फाइनल से पहले तक धोनी अपनी बैटिंग से उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे, लेकिन टूर्नामेंट के आखिरी मुकाबले में माही ने दिखाया कि उनकी चुस्ती-फुर्ती और फिटनेस पहले जैसी ही है. और वह अभी अगले कई महीनों तक भारत के लिए खासे महत्वपूर्ण हैं. चलिए मुद्दे पर लौटते हैं. धोनी ने इस मैच में दो स्टंप किए और उन्होंने लिस्ट A (अंतरराष्ट्रीय वनडे और घरेलू क्रिकेट के कुछ मैच) के मैचों में खुद को दूसरे नंबर पर पहुंचा लिया. अब पाकिस्तानी मोइन खान उनसे ज्यादा आगे नहीं हैं. चलिए देखिए कि लिस्ट ए मैचों में कौन सा  विकेटकीपर किस नंबर पर है.

स्टंप        विकेटकीपर
138        मोईन खान
130        महेंद्र सिंह धोनी
129        एस. रोड्स
124         कुमार संगकारा

मतलब अब पाकिस्तानी मोइन खान का धोनी के हाथों बचना मुश्किल ही नहीं, बल्कि न मुमकिन है. विकेट के पीछे धोनी की चुस्ती-फुर्ती आप देख ही रहे हैं. क्या कहने..क्या बात! लेकिन इससे भी अलग धोनी ने वह बड़ा कारनामा कर डाला, जो उनसे पहले कम से कम एशिया में तो किसी न नहीं किया. 

यह भी पढ़ें: Asia Cup 2018, IND vs BAN: 'कुछ यूं' बांग्लादेशी प्रशंसक अंपायर के इस फैसले से चिड़ गए​


धोनी ने कुलदीप यादव की गेंद पर मशरफे मर्तजा को स्टंप करने के साथ ही अपने क्रिकेट करियर का कुल 800वां शिकार किया. वह यह कारनामा करने वाले पहले एशियाई विकेटकीपर बन गए. लेकिन जहां तक विश्व की बात आती है, तो उनके अलावा इस वेरी-वेरी स्पेशल रिकॉर्ड को अपनी झोली में डाला है दक्षिण अफ्रीका के मार्क बाउचर (998) और ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट (905) ने

VIDEO: जब भारत ने एशिया कप में पाकिस्तान को 9 विकेट से हराया 

अब आप समझ सकते हैं कि धोनी के हाथों से लिस्ट ए में न तो पाकिस्तानी मोइन खान बचेंगे. और न ही इंटरनेशनल लेवल पर एडम गिलक्रिस्ट. हां यह जरूर है कि मार्क बाउचर को पीछे छोड़ना माही के लिए जरूर चैलेंजिंग है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mahendra Singh Dhoni, India Vs Bangladesh 09/28/2018 Inba09282018187200, Asia Cup 2018, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com