नई दिल्ली:
भारत के खिलाफ टी-20 त्रिकोणीय श्रृंखला के फाइनल से पहले बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने बातों ही बातों में टीम इंडिया को चेताया कि करीबी मुकाबले में मेजबान( श्रीलंका) को हराने के बाद उनकी टीम लय में है. बांग्लादेश ने श्रीलंका को बेहद ही रोमांचक मुकाबले में दो विकेट से हराकर फाइनल में जगह पक्की की है. यह मैच दोनों टीमों के लिए सेमीफाइनल की तरह था. शाकिब ने कहा, ‘‘ भारतीय टीम काफी अच्छी है लेकिन हम लय में हैं, उम्मीद है कि हम अपने प्रदर्शन को जारी रखेंगे.’’ सेमीफाइनल( श्रीलंका के खिलाफ पिछले मुकाबले) के बारे में बात करते हुए, शाकिब ने कहा, ‘‘टी-20 मैच में आप इससे ज्यादा उम्मीद नहीं कर सकते, वहां सब कुछ था भावनाएं, नाटक, सब कुछ. हम भाग्यशाली थे कि इसे जीत सके.’’
बांग्लादेशी क्रिकेटरों के बर्ताव की चौतरफा थू-थू, क्रिकेटप्रेमियों ने जमकर सुनाई खरी-खोटी
उन्होंने कहा, ‘‘ कुसल परेरा और तिसारा परेरा ने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की और ऐसी स्थिति में ले आए जहां से वे जीत सकते थे. इसलिये मुझे पता था कि मैं अपना शत प्रतिशत नहीं दे पाऊंगा और मेरे लिए जरूरी था कि महमूदुल्लाह को स्ट्राइक दूं. अंतिम पांच ओवरों को देखा जाये तो यह हमारी सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक थी.’’महमूदुल्लाह ने 18 गेंद में 43 रन की मैच विजयी पारी खेली और मैन ऑफ द मैच रहे. आज निधास टी-20 ट्रॉफी के फाइनल में टीम इंडिया का मुकाबला बांग्लादेश से आर. प्रेमदासा स्टेडियम में होगा. भारत को इस त्रिकोणीय टी-20 सीरीज के पहले मैच में श्रीलंका से हार मिली थी, लेकिन इसके बाद उसने शानदार वापसी करते हुए फाइनल में प्रवेश किया है.
खराब बर्ताव के लिए शाकिब अल हसन और नुरुल हसन को मिली यह सजा, सस्ते में छूटे!
क्या हो सकती है संभावित टीम
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन (उप-कप्तान), लोकेश राहुल, सुरेश रैना, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, विजय शंकर, शार्दूल ठाकुर, जयदेव उनादकट, मोहम्मद सिराज और ऋषभ पंत
बांग्लादेश : शाकिब अल हसन (कप्तान), महमुदुल्लाह, तमीम इकबाल, सौम्य सरकार, इमरुल कायेस, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), सब्बीर रहमान, मुस्तिफजुर रहमान, रुबेल हुसैन, तस्किन अहमद, अबु हैदर, अबु जायेद, अरिफुल हक, नजमुल इस्लाम, नुरुल हसन, मेहदी हसन और लिटन दास
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Nidahas Trophy Final