विज्ञापन
7 years ago

India vs Australia: आईसीसी मह‍िला टी20 वर्ल्‍डकप का पहली बार चैंप‍ियन बनने का भारत का सपना पूरा नहीं हो सका. फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम को ऑस्‍ट्रेल‍िया के हाथों 85 रन की हार का सामना करना पड़ा. इस जीत के साथ ऑस्‍ट्रेल‍ियाई टीम ने भारत के हाथों न केवल ग्रुप मैच में म‍िली 17 रन की हार का बदला चुकाया बल्‍क‍ि पांचवीं बार वर्ल्‍ड चैंप‍ियन बनने का श्रेय हास‍िल क‍िया. मेलबर्न क्र‍िकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम के ल‍िए कुछ भी अच्‍छा नहीं रहा. गेंदबाज और बल्‍लेबाज, दोनों ने अपने प्रदर्शन से बुरी तरह न‍िराश क‍िया. मैच में टॉस जीतकर पहले बैट‍िंग करते हुए मेजबान ऑस्‍ट्रेल‍िया टीम ने ओपनर एल‍िसा ह‍िली के तूफानी 75 रन (39 गेंद, सात चौके और पांच छक्‍के) तथा पहले व‍िकेट के ल‍िए उनकी बेथ मूनी (नाबाद 78 रन, 54 गेंद, 10 चौके) के साथ 115 रन की साझेदारी की बदौलत 20 ओवर में 4 व‍िकेट खोकर 184 रन का व‍िशाल स्‍कोर बनाया. भारत के सामने जीत के ल‍िए व‍िशाल टारगेट था ज‍िसके दबाव में टीम की बल्‍लेबाजी पूरी तरह ब‍िखर गई. पहली ही ओवर में 16 साल की ओपनर शेफाली वर्मा (2)आउट हो गई. इसके बाद भी व‍िकेट का स‍िलस‍िला लगातार जारी रहा. जेम‍िमा रॉड्र‍िग्‍स, स्‍मृत‍ि मंधाना और हरमनप्रीत कौर जैसी स्‍टार बल्‍लेबाजों के सस्‍ते में आउट होने के साथ ही भारतीय टीम की हार लगभग तय हो गई थी. फाइनल के द‍िन भारतीय टीम पूरी तरह रंगहीन नजर आई और 19.1 ओवर में 99 रन बनाकर ढेर हो गई. कप्‍तान हरमनप्रीत कौर के बर्थडे (8 मार्च) के द‍िन टीम को टूर्नामेंट में उपव‍िजेता रहकर ही संतोष रहना पड़ा. वैसे फाइनल में भारतीय टीम हारी जरूर लेक‍िन टूर्नामेंट में अपने जबर्दस्‍त प्रदर्शन से उसने हर क‍िसी को प्रभाव‍ित क‍िया. ग्रुप मैचों में टीम ने अपने सभी मैच जीते. फाइनल में हार के बावजूद टूर्नामेंट के प्रदर्शन के ल‍िए टीम न‍िश्‍च‍ित रूप से सराहना की हकदार है.ऑस्‍ट्रेल‍िया की एल‍िसा ह‍िली प्‍लेयर ऑफ द मैच और बेथ मूनी प्‍लेयर ऑफ द टूर्नामेंट घोष‍ित की गईं.

SCORECARD

Score Updates Between India vs Australia Women T20 World Cup Final, straight from Melbourne Cricket Ground,Melbourne

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Cricket, Live Score, Live Cricket Score, Live Blogs, India Women, Australia Women, India Women Vs Australia Women 03/08/2020 Inwauw03082020189687
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com