विज्ञापन
This Article is From Nov 25, 2018

IND vs AUS 3rd T20I: ये रिकॉर्ड जमा किए विराट कोहली व क्रुणाल पंड्या ने अपने खाते में

क्रुणाल की तरह ही कप्तान विराट कोहली ने भी रिकॉर्ड बनाया. नाबाद 61 रन की पारी के साथ ही विराट ने अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में न्यूजीलैंड के ब्रैंडेन मैकलम को पीछे छोड़ दिया

IND vs AUS 3rd T20I: ये  रिकॉर्ड जमा किए विराट कोहली व क्रुणाल पंड्या ने अपने खाते में
क्रुणाल पांड्या और विराट कोहली दोनों ने ही भारत की जीत में अपना जलवा बिखेरा
  • जो किसी ने न किया, वो क्रुणाल पंड्या ने कर डाला!
  • विराट कोहली आगे, ब्रैंडेन मैकलम पीछे!
  • जीत आई, टीम इंडिया के लिए खास लाई!
सिडनी: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेले गए तीसरे टी-20 मुकाबले में भारत को मिली 6 विकेट से जीत (मैच रिपोर्ट) करोड़ों हिंदुस्तानी और खासकर विराट कोहली के चाहने वालों को बहुत ही लंबे समय तक याद रहेगी. एक ऐसी जीत न जिसने केवल टी-20 सीरीज को 1-1 से बराबर करा दिया बल्कि आने वाली टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भी टोन स्थापित कर दिया. अगर विराट ने बल्ले से धूम मचाई, तो गेंद से यह काम मैन ऑफ द मैच क्रुणाल पंड्या ने अंजाम दिया.  कंगारुओं की बैटिंग के दौरान क्रुणाल पंड्या का ही बोलबाला रहा. पहले उन्होंने दो लगातार गेंदों पर विकेट चटकाकर कंगारुओं को बैकफुट पर भेजा, तो फिर चार ओवरों के कोटे में 36 रन देकर 4 विकेट चटकाकर वह कर दिखाया, जो उनसे पहले कोई गेंदबाज नहीं कर सका. बता दें कि क्रुणाल पंड्या (36/4) का यह प्रदर्शन किसी भी भारतीय गेंदबाज द्वारा ऑस्ट्रेलिया जमीं पर टी20 में किया गया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. और क्रुणाल पंड्या के इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ना किसी भी भारतीय गेंदबाज के लिए आसान होने नहीं जा रहा. 

यह भी पढ़े:  'कुछ ऐसे' मिताली राज की मैनेजर हरमनप्रीत पर जमकर बरसीं

क्रुणाल की तरह ही कप्तान विराट कोहली ने भी रिकॉर्ड बनाया. नाबाद 61 रन की पारी के साथ ही विराट ने अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में न्यूजीलैंड के ब्रैंडेन मैकलम को पीछे छोड़ दिया है. कोहली के अब 65 मैचों में 2167 रन हो गए हैं, तो मैकलम के 71 मैचों में 2140 रन हैं. अब कोहली नंबर चार पायदान पर पहुंच गए हैं. मार्टिन गुप्टिल (2271) पहले और रोहित शर्मा (2237) दूसरे नंबर पर हैं. 

इसी तरह यह जीत एक और स्पेशल रिकॉर्ड भारत के लिए लेकर आई. साल 2016 में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के बाद से भारत दो या इससे ज्यादा मैचों वाली सीरीज में नहीं हारा है. वर्ल्ड कप से अभी तक खेली गई ऐसी 11 में से भारत ने 9 सीरीज जीती हैं, जबकि 2 सीरीज ड्रॉ छूटी हैं. 

VIDEO:  जानिए कि धोनी को टी-20 से ड्रॉप किए जाने पर विशेषज्ञों ने क्या कहा.


अभी शुरुआत ही है. और जैसे-जैसे टेस्ट और वनडे सीरीज आएंगी, उम्मीद है कि भारत और खासकर विराट कोहली के बल्ले से और रिकॉर्ड देखने को मिलेंगे.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virat Kohli, Krunal Pandya, Indi Vs Aus 2018
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com