विज्ञापन
This Article is From Jan 20, 2020

Ind vs Aus 3rd ODI: कप्तान विराट कोहली ने विकेटकीपिंग को लेकर ऋषभ पंत और एमएस धोनी को दिया बड़ा संदेश

India vs Australia 3rd ODI: कोहली ने यहां संवाददाता सम्मेलन में एकदिवसीय विश्व कप में चौथे पायदान के खिलाड़ी के बारे में पूछे जाने पर कहा, “मेरा मानना है कि टीम में खिलाड़ियों के स्थान को लेकर स्पष्टता नहीं होने से हमें अतीत में नुकसान हुआ

Ind vs Aus 3rd ODI: कप्तान विराट कोहली ने विकेटकीपिंग को लेकर ऋषभ पंत और एमएस धोनी को दिया बड़ा संदेश
विराट के बयान के बाद हालात धोनी के लिए भी बदलने वाले हैं
बेंगलुरु:

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने वनडे और टी20 फॉर्मेट में विकेटकीपिंग की भूमिका को लेकर युवा ऋषभ पंत को बड़ा संदेश दिया है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुंबई में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारत को मेहमान टीम के हाथों दस विकेट से करानी हार झेलनी पड़ी थी, तो  वहीं ऋषभ पंत चोटिल हो गए थे. पैट कमिंस की एक बाउंसर पुल करने की कोशिश में उनके बल्ले के टॉप ऐज से लगकर हेलमेट से जा टकरायी थी. इसके बाद मेडिकल टीम ने उनकी चोट का मुआयना किया और ऋषभ अगले मैच से बाहर रहे थे. यही  वजह रही कि आखिरी दो मैचों में केएल राहुल ने विकेट के पीछे कीपिंग की जिम्मेदारी संभाली. बहरहाल, अब कप्तान विराट कोहली ने ऋषभ पंत और एमएस धोनी दोनों को ही विकेटकीपिंग को लेकर संदेश दे दिया है.  

यह भी पढ़ें: कोहली ने एमएस धोनी को पछाड़ कर हासिल की यह ' दोहरी विराट उपलब्धि'

हालांकि, ऋषभ पंत बेंगलुरु में चयन के  लिए उपलब्ध थे, लेकिन मैनेजमेंट ने उनकी अनदेखी करते हुए केएल राहुल को ही कीपिंग की जिम्मेदारी सौंपी. केएल राहुल ने राजकोट में विकेट के पीछे दो कैच पकड़ने के अलावा एक स्टंप भी किया था, जिसने काफी तारी बटोरी थी. अब सीरीज जीत के बाद विराट कोहली ने कहा कि टीम में विकेटकीपर बैस्टमैन के रूप में केएल राहुल बने रहेंगे. उन्होंने कहा कि वह टीम में उसी तरह संतुलन बनाए रखते हैं जैसे 2003 के विश्व कप में राहुल द्रविड़ ने भूमिका निभाई थी. और कोहली का यह बयान पंत और धोनी दोनों के लिए ही साफ संदेश है. 

यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट से हराकर भारत ने सीरीज पर किया 2-1 से कब्जा

कोहली ने यहां संवाददाता सम्मेलन में एकदिवसीय विश्व कप में चौथे पायदान के खिलाड़ी के बारे में पूछे जाने पर कहा, “मेरा मानना है कि टीम में खिलाड़ियों के स्थान को लेकर स्पष्टता नहीं होने से हमें अतीत में नुकसान हुआ. अब हम इस बात को अच्छी तरह समझते हैं, हम इसी क्रम के साथ कुछ समय तक चलेंगे और आंकलन करेंगे कि यह सही है या गलत.' उन्होंने कहा, हम अच्छा खेल रहे हैं। टीम में कोई बदलाव नहीं है और हमने लगातार दो मैच जीते हैं. इसकी कोई वजह न खोजिए कि हमने टीम में कोई बदलाव नहीं किया. ऐसा टीम की बेहतरी के लिए किया गया.

VIDEO:  पिंक बॉल बनने की पूरी कहानी, स्पेशल स्टोरी. 

बहरहाल, केएल राहुल की बदली नयी भूमिका के बाद टीम का गणित अब तेजी से बदल गया है. अब टीम इंडिया को केएल राहुल के रूप में वनडे व टी20 में नया विकेटकीपिर मिल गया है. ऐसे में पंत के लिए मैसेज बहुत ही साफ है कि उन्हें अपनी जगह बनाने के लिए अपनी बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग दोनों पर काफी मेहनत करनी होगी. और संदेश यहां धोनी के लिए भी एकदम साफ है. और वह यह कि अगर राहुल लगातार ऐ्से ही अच्छा करते हैं, तो धोनी की वापसी को लेकर सेलेक्टरों  पर तनाव और दबाव दोनों कम होते जाएंगे. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virat Kohli, Rishabh Rajendra Pant, India Vs Australia 01/19/2020 Inau01192020190942, India Vs Australia 2019/20, Cricket, M.Chinnaswamy Stadium Bengaluru
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com