रविवार को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शुरू हुई तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम श्रेयस अय्यर ने बहुत ही आसानी से अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराकर 1-0 की बढ़त हासिल कर ली. अगर भारत ने सिर्प 11.3 ओवरों में ही 157 के लक्ष्य की पीछा कर लिया, तो उसके लिए पूरी तरह से 'अभिषेक शर्मा शो" जिम्मेदार रहा. अभिषेक ने सिर्फ 33 गेंदों पर 7 चौकों और इतने ही छक्कों से 82 रन बनाकर दिखाया कि वह इस तरह की पिचों पर टीम इंडिया के लिए कितने 'असरदार' बल्लेबाज हैं. अभिषेक के बल्ले से चौकों-छ्क्कों की बारिश हुई, तो एक बहुत ही वेरी-वेरी स्पेशल कारनामा भी देखने को मिला. और यह कारनामा उसके स्टार स्पिनर राशिद खान के खिलाफ किया.
राशिद खान को रुला डाला !
लेकिन रविवार को अभिषेक ने इसमें एक आयाम और जोड़ दिया. निश्चित रूप से अभिषेक ने जो राशिद खान के खिलाफ किया है, उसने इस लेग स्पिनर की नींद उड़ा दी होगी. ऐस लग रहा है कि अभिषेक मानो पूरी तरह से राशिद को खासतौर पर टारगेट करके खेलते हैं और यह खान इसकी काट नहीं ही निकाल सके हैं. और यह कारनामा कितना स्पेशल है, यह आप आराम से और डिटेल से समझें.
112 बल्लेबाज एक तरफ, अभिषेक एक तरफ
आप यह जान लें उपलब्ध डाटा के हिसाब से टी20 में अभी तक (पहले टी20 मैच तक) कुल मिलाकर 113 बल्लेबाज ऐसे हैं, जिन्होंने राशिद खान की 30 गेंद खेली हैं. और इन 113 बल्लेबाजों में अभिषेक शर्मा ऐसे बल्लेबाज हैं, जो स्ट्राइक-रेट के मामले में 112 पर भारी हैं. अभिषेक ने अभी तक राशिद के खिलाफ 43 गेंदों पर 101 रन बना दिए हैं. और इन 30 गेंदों पर राशिद के खिलाफ उनका स्ट्राइक रेट 234.88 का है. आप तुलनात्मक रूप से समझ सकते हैं कि मैच दर मैच अभिषेक दुनिया के इस दिग्गज लेग स्पिनर के खिलाफ कितने खूंखार होते जा रहे हैं.
F & Q: Frequently Asked Questions
प्र.: 1. भारत और अफगानिस्तान के बीच पहले टी20 मैच में भारतीय टीम के कप्तान कौन थे और मैच का क्या परिणाम रहा?
उ.: इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर थे। भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली.
प्र.: 2. अभिषेक शर्मा ने मैच में कितनी गेंदों पर कितने रन बनाए और अपनी पारी में कुल कितने बाउंड्री लगाए?
उ.: अभिषेक शर्मा ने मात्र 33 गेंदों पर 82 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें उन्होंने 7 चौके और 7 छक्के (कुल 14 बाउंड्री) लगाए.
प्र.: 3. राशिद खान के खिलाफ कम से कम 30 गेंदें खेलने वाले 113 बल्लेबाजों में सबसे अधिक स्ट्राइक रेट किस खिलाड़ी का है?
उ.: राशिद खान के खिलाफ कम से कम 30 गेंदें खेलने वाले 113 बल्लेबाजों में सबसे अधिक (234.88 का) स्ट्राइक रेट अभिषेक शर्मा का है।
प्र.: 4. अभिषेक शर्मा ने अब तक टी20 में राशिद खान की कितनी गेंदों का सामना किया है और उनके खिलाफ कुल कितने रन बनाए हैं?
उ.: अभिषेक शर्मा ने अब तक राशिद खान की 43 गेंदों का सामना करते हुए कुल 101 रन बनाए हैं.
प्र.: 5. भारत ने 157 रनों के लक्ष्य को कितने ओवरों में और कितने विकेट खोकर हासिल कर लिया?
उ.: भारत ने 157 रनों के लक्ष्य को मात्र 11.3 ओवरों में 3 विकेट खोकर (7 विकेट से जीत) हासिल कर लिया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं