विज्ञापन

गुरनूर बरार आ गए, भाई एकदम छा गए, तोड़ दिया 25 साल पुराना भारतीय पेसर का रिकॉर्ड

गुरनूर बरार ने करीब 140/145 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंद फेंकी, तो करोड़ों फैंस सहित बहुतों का दिल बाग-बाग हो गया. और टीम इंडिया को सालों से तलाश एक बड़े सवाल का जवाब मिल गया

गुरनूर बरार आ गए, भाई एकदम छा गए, तोड़ दिया 25 साल पुराना भारतीय पेसर का रिकॉर्ड
गुरनूर जवाब एक बड़े सवाल का जवाब देते दिखाई पड़ रहे हैं
Source: Social media

अफगानिस्तान के खिलाफ शनिवार को शुरू हुई तीन वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में दो भारतीय गुरनूर बराड़ (Gurnur Singh Barar)  और हर्ष दुबे ने करियर का आगाज किया. दोनों ने ही पहले ही मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन-तीन विकेट चटकाए. लेकिन ज्यादा सुर्खियों बटोरीं 6 फीट और करीब 5 इंच लंबे पंजाब के लिए मीडियम पेसर ऑलराउंडर गुरनूर सिंह  ने. करियर के पहले ही मैच में गजब की तेजी, तीखी स्विंग और टप्पा पड़कर मिलन वाला उछाल उन्हें कमेंटेटर बॉक्स में दिग्गजों और फैंस के बीच चर्चा का विषय बना गया. कहा जा सकता है कि टीम इंडिया को वह पेसर-ऑलराउंडर मिल गया है, जिसकी उसके पिछले दशक भर से भी ज्यादा तलाश थी. ऐसा पेसर जो खासकर विदेशी पिचों पर बल्लेबाजों पर और कहर बरसाएगा.गुरनूर ने फेंके 4.5 ओवरों में 27 रन देकर 3 विकेट लिए. और इस प्रदर्शन से उन्होंने करीब 25 साल पहले सीनियर साथी सुब्रतो बनर्जी का पहले ही मैच में किए गए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का रिकॉर्ड तोड़ दिया. गुरनूर अब पहले ही अंतरराष्ट्रीय वनडे में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले शीर्ष 5 भारतीयों में चौथे नंबर पर आ गए हैं, तो सुब्रतो बनर्जी पांचवें नंबर पर फिसल गए हैं. शीर्ष पांच कौन हैं, ये हम बाद में बताएंगे, उससे पहले गुरनूर की 5 खास बातों के बारे में जान लीजिए.

फुटबॉल-टेनिस से क्रिकेट का सफर

गुरनूर बचपन से ही क्रिकेट नहीं खेल रहे थे. उनके पिता (सुखवीर सिंह बराड़) एक नेशनल लेवल के बास्केटबॉल खिलाड़ी रहे हैं और वे चाहते थे कि गुरनूर भी उसी में जाएं. लेकिन  गुरनूर को फुटबॉल और टेनिस का शौक था, पर यह शौक ज्यादा दिन नहीं चला क्योंकि 11वीं क्लास में उनकी हाइट को देखते हुए क्रिकेट ट्रॉयल देने की सलाह दी गई. और यहां से टीम इंडिया के भविष्य के शानदार पेसर के करियर का मानो बीजारोपण हो गया. 

घरेलू क्रिकेट में जलवा 

गुरनूर पर धीरे-धीरे नूर चढ़ा और पंजाब की तरफ से साल 2022 में डेब्यू किया. साल 2024/25 के रणजी ट्रॉफी सीजन में उन्होंने 26 विकेट चटकाकर सिलेक्टर्स का ध्यान अपनी ओर खींचा. वहीं, वह राज्य की टी20 लीग में 'शेर-ए-पंजाब टी20' लीग में भी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे. यह वह प्रदर्शन था, जिसने उनकी ख्याति में और चार चांद लगा दिए. फ्रेंचाइजी के मैनेजर और राष्ट्रीय सेलेक्टर्स उनकी ओर देखने पर मजबूर हुए. 

निचले क्रम दमदार बल्लेबाज: गुरनूर सिर्फ गेंदबाजी नहीं करते, बल्कि निचले क्रम पर आकर बाएं हाथ से बड़े-बड़े शॉट्स खेलने की काबिलियत भी रखते हैं. साल 2023 के रणजी मैच में उन्होंने जम्मू-कश्मीर के खिलाफ संकट के समय 64 रनों की तेज तर्रार पारी खेली. 

IPL का सफर

साल 2023 के आईपीएल में उन्हें चोटिल राज बावा की जगह पंजाब किंग्स (PBKS) ने अपनी टीम में शामिल किया था, जहां उन्होंने अपना आईपीएल डेब्यू किया. इसके बाद आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में उन्हें गुजरात टाइटंस (GT) ने ₹1.3 करोड़ में खरीदा. हालांकि 2026 के सीजन में उन्हें खेलने का ज्यादा मौका नहीं मिला, लेकिन उन्होंने नेट्स में मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा जैसे दिग्गजों से काफी गुर सीखे.

टीम इंडिया में बुलावा 

बांग्लादेश के लंबे कद के गेंदबाज नाहिद राणा की तरह ही उछाल पैदा करने के लिए उन्हें पहले भारतीय टीम के नेट्स में बुलाया गया था. उनकी इसी प्रतिभा को देखते हुए जून 2026 में अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए उन्हें भारतीय टीम की मुख्य स्क्वाड में पहली बार जगह मिली. और भारत के लिए पहे ही मैच में उन्होंने धर्मशाला में सिर्फ 3 विकेट से ही नहीं, बल्कि मिली उछाल से साबित किया कि अगर प्रबंधन ने उनकी नियमित रूप से हौसलाअफजाई की, तो वह भारत के लिए एक मैच विजेता खिलाड़ी साबित होंगे ही होंगे. 

वनडे में पहले ही मैच में भारत के लिए शीर्ष 5 प्रदर्शन

प्रदर्शन      गेंदबाज            बनाम                जगह

4/54              प्रसिद्ध कृष्णा      इंग्लैंड                 पुणे (2021)

3/21            नोएल डेविड       वेस्टइंडीज          पोर्ट ऑफ स्पेन (1997)

3/24            वरुण एरॉन         इंग्लैंड                  मुंबई  (2011)

3/27         गुरनूर बराड़       अफगानिस्तान        धर्मशाला (2026)

3/30         सुब्रतो बनर्जी         वेस्टइंडीज              पर्थ (1991)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gurnoor Singh Brar, India, Afghanistan, India Vs Afghanistan 06/13/2026 Inaf06132026269854, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com