विज्ञापन

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी को लेकर इरफान पठान ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, खतरे में अभिषेक शर्मा का IPL 'महारिकॉर्ड'!

Irfan Pathan Prediction on Vaibhav Suryavanshi Batting, RR vs PBKS: वैभव सूर्यवंशी ने अब तक 9 मैचों में 44.44 की औसत और 238.10 के बेमिसाल स्ट्राइक रेट से 400 रन पूरे कर लिए हैं. 

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी को लेकर इरफान पठान ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, खतरे में अभिषेक शर्मा का IPL 'महारिकॉर्ड'!
Irfan Pathan Prediction on Vaibhav Suryavanshi Batting, RR vs PBKS:

Irfan Pathan Prediction on Vaibhav Suryavanshi Batting, RR vs PBKS: आईपीएल 2026 में 15 वर्षीय 'वंडर बॉय' वैभव सूर्यवंशी की आक्रामक बल्लेबाजी ने पूरे क्रिकेट जगत को अपना दीवाना बना लिया है. मंगलवार को पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ वैभव ने जिस निडरता से अर्शदीप सिंह के पहले ही ओवर में 14 रन बटोरते हुए टीम को रफ्तार दी, उसने पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान को उनकी प्रशंसा करने पर मजबूर कर दिया. पठान ने वैभव की प्रतिभा को 'स्पेशल' करार देते हुए बड़ी भविष्यवाणी कर दी और कहा कि यह युवा बल्लेबाज जल्द ही अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma Most Sixes in a IPL Season) के एक सीजन में सर्वाधिक 42 छक्कों (IPL 2024) के रिकॉर्ड को तहस-नहस कर देगा.

वैभव अब तक इस सीजन की महज 9 पारियों में 37 छक्के जड़ चुके हैं और इस ऐतिहासिक आंकड़े के बेहद करीब हैं. इरफान का मानना है कि वैभव जानबूझकर बड़े गेंदबाजों को निशाना बनाते हैं ताकि वो अपनी धाक जमा सकें. 

वैभव सूर्यवंशी को लेकर इरफ़ान पठान की भविष्यवाणी 

"वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि वह बड़े गेंदबाजों को कितनी आसानी से निशाना बनाते हैं. उन्होंने अर्शदीप सिंह का सामना किया और पहले ही ओवर में 14 रन बनाकर टीम को एक ज़बरदस्त मोमेंटम दिया. एक बार फिर, जिस तरह से वह लेग साइड में खेलते हैं और सीधे शॉट लगाते हैं, उससे पता चलता है कि उनमें कितनी जबरदस्त प्रतिभा है. वह लगातार रन बना रहे हैं और अब उनके पास ऑरेंज कैप भी है. यह वाकई शानदार बैटिंग है. अभी, एक ही सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा के नाम है, जिन्होंने 42 छक्के लगाए हैं. वैभव अब तक लगभग 37 छक्के लगा चुके हैं और मुझे पूरा यकीन है कि वह जल्द ही इस रिकॉर्ड को तोड़कर आगे निकल जाएंगे.

एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप भारतीय खिलाड़ी

42 छक्के - अभिषेक शर्मा (2024)

39 छक्के - श्रेयस अय्यर (2025)

38 छक्के - विराट कोहली (2016 और 2024)

38 छक्के - सूर्यकुमार यादव (2025)

37 छक्के - ऋषभ पंत (2018)

37 छक्के - वैभव सूर्यवंशी (2026, 29 अप्रैल तक)

मैदान के चारों ओर, खासकर लेग साइड और सीधे शॉट्स लगाने की वैभव की काबिलियत ने उन्हें इस समय टूर्नामेंट का सबसे खतरनाक ओपनर बना दिया है. जसप्रीत बुमराह, जोश हेजलवुड और अब अर्शदीप सिंह जैसे अनुभवी गेंदबाजों के खिलाफ उनकी सूझबूझ भरी बल्लेबाजी की बदौलत वह ऑरेंज कैप की रेस में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं. वैभव ने अब तक 9 मैचों में 44.44 की औसत और 238.10 के बेमिसाल स्ट्राइक रेट से 400 रन पूरे कर लिए हैं. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com