विज्ञापन
This Article is From Jul 28, 2020

विराट ने कहा- अनुष्का से नहीं मिल पाता तो शायद मैं खुद को नहीं बदल पाता..देखें Video

विराट कोहली (Virat Kohli) ने मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal ) के साथ लाइव चैट में खुलासा किया कि अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के कारण उनके जीवन में काफी बदलाव आया है

विराट ने कहा- अनुष्का से नहीं मिल पाता तो शायद मैं खुद को नहीं बदल पाता..देखें Video
कोहली बोले- अनुष्का से नहीं मिल पाता तो शायद अच्छा इंसान न बन पाता
  • विराट कोहली बोले- अनुष्का के आने से बदली मेरी लाइफ
  • कोहली ने खुद के जीवन में आए बदलाव का श्रेय अनुष्का को दिया
  • मयंक अग्रवाल के साथ वीडियो चैट में किया खुलासा
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal ) के साथ लाइव चैट में खुलासा किया कि अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के कारण उनके जीवन में काफी बदलाव आया है. अनुष्का ने मेरी लाइफ को बदल कर रख दिया है.  मेरे अंदर जो भी बदलाव हुए हैं उसका पूरा श्रेय मैं अनुष्का को देना चाहूंगा. विराट ने ये भी कहा कि पहले वो काफी गुस्सा में रहते थे लेकिन अनुष्का के जीवन में आने से मेरी कई आदतों में बदलाव आया है. कोहली ने लाइव चैट में बतलाया कि कैसे अनुष्का ने उन्हें दूसरी चीजों पर भी फोकस लगाने के लिए प्रेरित किया. कोहली ने कहा कि मेरी बतौर खिलाड़ी क्या जिम्मेदारी होनी चाहिए, सबकुछ अनुष्का के मेरी लाइफ में आने से सीखा हूं.

ये भी पढ़े: ऑस्ट्रेलिया को पहली बार वर्ल्डकप जीताने वाला कप्तान, अपने ही साथी खिलाड़ी को लाइव मैच से घर भेजने की दे दी थी धमकी

कोहली ने सीधे तौर पर ये भी कहा कि, यदि अनुष्का उनकी लाइफ में नहीं आती तो शायद वो इतने उन्मुक्त विचारों वाला व्यक्ति नहीं बन पाते. मेरी जिन्दगी में बदलाव का पूरा श्रेय वाइफ अनुष्का को जाता है. गौरतलब है कि हाल ही में कोहली ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान उन्होंने अफनी वाइफ अनुष्का शर्मा के बर्थडे पर उनके लिए पहली बार केक भी बनाया था जो उनके जीवन का सबसे खास पल रहा है. 

बता दें कि आईपीएल 2020 (IPL 2020) का आगाज सितंबर में होने वाला है. ऐसे में कोहली की कप्तानी वाली आरसीबी की टीम (RCB in IPL) आईपीएल खेलने के लिए दुबई रवाना होगी. इस बार का आईपीएल बिना दर्शकों के खेला जाएगा और साथ ही परिवार वाले लोग क्रिकेटरों के साथ नहीं रह पाएंगे. आईपीएल 2020 का आगाज 19 सितंबर से होगा और फाइनल 8 नवंबर को खेला जाएगा. कोरोना वायरस के कारण आईपीएल को यूएई में बीसीसीआई कराने वाला है. आईपीएल गवर्निंग काउंसिल 2 अगस्त को बैठक करने वाली है, जहां आईपीएल 2020 (IPL) की तैयारियों औऱ शेड्यूल को लेकर चर्चा होगी. 

विराट कोहली (Virat Kohli) की कप्तानी वाली आरसीबी (RCB) की टीम एक बार भी आईपीएल का खिताब नहीं जीत पाई है. ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि इस बार रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) की टीम यूएई (UAE) में किस तरह का परफॉर्मेंस कर पाती है. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज ब्रैड हॉग ने उम्मीद की है कि आरसीबी इस बार आईपीएल का खिताब जीतने में सफल रहेगी. विराट ने आईपीएल में 177 मैच खेले हैं और इस दौरान कुल 5,412 रन बनाए हैं. इस समय कोहली आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. 

VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com