विज्ञापन
This Article is From Feb 03, 2022

ICC U-19 WC 2022: शतक जड़ते ही कोहली और चंद के साथ खास क्लब में शामिल हुए कैप्टन धुल

19 वर्षीय कप्तान यश धुल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक जड़ते ही विराट कोहली और उन्मुक्त चंद के एक खास रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है.

ICC U-19 WC 2022: शतक जड़ते ही कोहली और चंद के साथ खास क्लब में शामिल हुए कैप्टन धुल
भारतीय युवा कप्तान यश धुल
  • धुल ने कोहली और चंद के खास रिकॉर्ड की बराबरी की
  • बतौर कप्तान शतक लगाने वाले बनें तीसरे भारतीय खिलाड़ी
  • ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली 110 रन की बेहतरीन शतकीय पारी
एंटिगुआ:

भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम (India National Under‑19 Cricket Team) ने बीते कल एंटिगुआ स्थित कूलीज क्रिकेट ग्राउंड (Coolidge Cricket Ground) में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ 96 रनों से बड़ी जीत हासिल करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है. टीम की जीत में 19 वर्षीय कप्तान यश धुल (Yash Dhull) और उपकप्तान शेख रशीद (Shaik Rasheed) का प्रमुख योगदान रहा. 

दरअसल टीम इंडिया इस अहम मुकाबले में एक समय महज 37 रन पर अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवाकर मुश्किल परिस्थितियों में नजर आ रही थी, लेकिन यहां से रशीद और धुल ने पारी को संभालते हुए एक बड़े स्कोर तक पहुंचाया. इस दौरान भारतीय कप्तान ने इस टूर्नामेंट का अपना पहला शतक पूरा किया, जबकि उपकप्तान शतक से महज चार रन से चूक गए. 

ICC U-19 WC 2022: ऑस्ट्रेलिया को धमाकेदार पारी से हराने के बाद यश धुल ने बताया मैच का फेवरेट शॉट, देखें Video

धुल ने कूलीज क्रिकेट ग्राउंड में शतक जड़ते ही एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम किया. दरअसल उनसे पहले आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में देश के लिए बतौर कप्तान केवल दो बल्लेबाजों ने शतक जड़ा था. इसमें देश के मौजूदा स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और साल 2012 में भारतीय अंडर-19 टीम की अगुवाई करने वाले उन्मुक्त चंद का नाम शामिल है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक जड़ते ही धुल का नाम भी अब इस खास लिस्ट में शामिल हो गया है.

विराट कोहली (Virat Kohli) ने साल 2008 में वेस्टइंडीज अंडर-19 क्रिकेट टीम के खिलाफ यह कारनामा किया था, जबकि चंद ने साल 2012 अंडर-19 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मुकाबले में शतकीय पारी खेली थी. 

गाबा टेस्ट में स्टार्क और कमिंस के खिलाफ अलग ही था गिल का प्लान, मिशेल के छुड़ाए थे छक्के

बता दें देश के लिए अंडर-19 वर्ल्ड में अबतक पांच बल्लेबाजों ने नॉक आउट मुकाबलों में शतक जड़ा है. इसमें चेतेश्वर पुजारा (129), उनमुक्त चंद (111), रवनीत रिकी ( 108), यशस्वी जायसवाल (105) और  यश धुल (110) का नाम शामिल है.

इस बार IPL की नीलामी में एक मंत्री भी बिकाऊ...

. ​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India U19, Australia U19, Yash Vijay Dhull, Shaik Rasheed, Virat Kohli, Unmukt Chand, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com