- यश धुल ने बताया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना फेवरेट शॉट
- सेमीफाइनल मुकाबले में शतक जड़ने में कामयाब हुए धुल
- 110 गेंद में खेली 110 रन की बेहतरीन शतकीय पारी
आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2022 (ICC U-19 World Cup 2022) का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते बुधवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एंटिगुआ स्थित कूलीज क्रिकेट ग्राउंड (Coolidge Cricket Ground) में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारतीय अंडर-19 टीम ने ऑस्ट्रेलियाई अंडर-19 टीम को 96 रनों से शिकस्त देते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया है. टीम इंडिया की जीत में 19 वर्षीय कप्तान यश धुल (Yash Dhull) का महत्वपूर्ण योगदान रहा. एक समय महज 37 रन पर दोनों सलामी बल्लेबाजों के आउट हो जानें के बाद उन्होंने शेख रशीद (Shaik Rasheed) के साथ मिलकर टीम को ना सिर्फ संभाला, बल्कि एक बड़े स्कोर तक भी लेकर गए. भारतीय कप्तान ने इस अहम मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 110 गेंद में 110 रन की बेहतरीन शतकीय पारी खेली. इस दौरान धुल के बल्ले से 10 चौके और एक बेहतरीन छक्का भी निकला.
मैच समाप्त होने के बाद भारतीय कप्तान ने खास बातचीत के दौरान कई सवालों का जवाब दिया. उन्होंने जीत के बाद कहा, 'यह हमारी टीम, स्पोर्ट्स स्टाफ और भारतीय फैंस के लिए अच्छा पल है. हमारा माइंड सेट है हम मैदान में जाकर अपना 100% देंगे और पॉजिटिव माइंड से खेलेंगे.' इसके अलावा उन्होंने बताया वह दिल्ली से आते हैं और गली क्रिकेट से उनके खेल की शुरुआत हुई.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
श्रीलंकाई स्टार ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास का फैसला, भारतीय दौरे पर खेलेंगे आखिरी मुकाबला
धुल ने बताया क्रिकेट के प्रति उनके जूनून को देखते हुए उनकी मां ने भी उनके खेल के प्रति इच्छा जताई. इसके अलावा उन्होंने बताया कि उनके पिता भी क्रिकेटर थे, हालांकि उन्हें समस्याओं की वजह से क्रिकेट छोड़ना पड़ा. उन्होंने बताया घर में खेल का माहौल होने की वजह से उन्हें क्रिकेट खेलने में मिला.
इसके अलावा उन्होंने मैच की स्थिति के बारे में बात करते हुए कहा कि शुरूआती दो विकेट गिर जानें के बावजूद उन्होंने संभलकर खेलने का फैसला लिया. उन्होंने कहा हमें पता था हम अगर अच्छी स्थिति में रहे तो आखिरी के 20 ओवरों में भी तेज गति से रन बनाते हुए बड़ा स्कोर खड़ा कर सकते हैं.
ICC U-19 WC 2022: भारतीय अंडर-19 टीम ने रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाली बनी पहली टीम
इसके अलावा यह पूछे जानें पर कि उनके इस बेहतरीन शतकीय पारी में उनका कौन सा शॉट सबसे अच्छा रहा तो उन्होंने बताया कि मैच के दौरान उनके द्वारा लगाया गया कट और सिक्स उनके लिए सबसे बेहतरीन शॉट रहा.
इसके अलावा उन्होंने फाइनल मुकाबले के बारे में भी बात की. भारतीय कप्तान ने कहा विपक्षी टीम इंग्लैंड एक मजबूत टीम है. उनके पास अच्छे गेंदबाज है. हम उनके खिलाफ अपनी बेसिक रणनीति के साथ मैदान में उतरेंगे.
इस बार IPL की नीलामी में एक मंत्री भी बिकाऊ...
.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं