- शोएब अख्तर ने स्टीव स्मिथ को बाउंसर पर आउट करने की बात कही
- आईसीसी ने ट्वीट कर यूं किया ट्रोल
- फैन्स ने भी ट्वीट कर खूब लिए मजे
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ( Shoaib Akhtar) ने ट्विटर पर स्टीव स्मिथ को आउट करने के लिए एक कमेंट किया और लिखा कि आज भी मैं इस बल्लेबाज को तीन खतरनाक बाउंसर करूंगा और चौथी गेंद पर आउट कर दूंगा. अख्तर के इस कमेंट के बाद आईसीसी (ICC) ने एक मजाकिया ट्वीट कर उनको ट्रोल किया. आईसीसी ने ट्विटर पर अमेरिका के बॉस्केटबॉल प्लेयर माइकल जॉर्डन (Michael Jordan) की दो तस्वीर शेयर किया. एक तस्वीर में जॉर्डन नीचे देख रहे हैं तो, वहीं दूसरे में वो खिलखिला कर हंस रहे हैं. आईसीसी ने इन दो तस्वीर को शेयर कर अख्तर की जमकर खिंचाई की है. आईसीसी के इस ट्रोल के बाद फैन्स ने भी कई वीडियो शेयर किए हैं जिसमें बल्लेबाज उनकी बाउंसर पर जमकर चौके जमा रहे हैं.
Even today, 3 hurting bouncers and i can dismiss @stevesmith49 on the 4th ball. Lol https://t.co/6vvmrfFHNK
— Shoaib Akhtar (@shoaib100mph) May 11, 2020
बता दें कि हाल ही में अख्तर ने सोशल मीडिया हेलो ऐप पर खुलासा किया औऱ कहा कि सहवाग के साथ 2004 में मुल्तान टेस्ट में कुछ भी घटना नहीं घटी थी. सहवाग के द्वारा कही गई हर एक बात झूठ है. गौरतलब है कि सहवाग ने अपने बयान में कई दफा कहा कि मुल्तान टेस्ट मैच के दौरान वो मुझे शार्ट गेंद फेंककर हुक शॉट मारने के लिए उकसा रहे थे, तब मैंने कहा था कि नॉन स्ट्राइक पर बाप ख़ड़ा है उसे शॉर्ट गेंद फेंककर दिखा. बता दें कि फिर तेंदुलकर ने अख्तर की शॉर्ट गेंद पर चौका जमा दिया था. तब सहवाग ने कहा था कि बाप-बाप होता है बेटा-बेटा.
— ICC (@ICC) May 12, 2020
अब ये देखना है कि सहवाग पाकिस्तानी दिग्गज तेज गेंदबाज अख्तर के द्वारा कही इस बात पर क्या रिएक्शन देते हैं. अख्तर ने अपने करियर में 46 टेस्ट खेले और 178 विकेट लेने में सफल रहे तो वहीं दूसरी ओर वनडे में 247 विकेट लेने में सफल रहे हैं.
इस समय पूरी दुनिया में कोरोनावायरस (Coronavirus) का कहर बरप रहा है. ऐसे में सभी क्रिकेटर घर में रहकर खेल के दोबारा शुरू होने होने का इंतजार कर रहे हैं. घर में रहकर क्रिकेटर इन दिनों सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं. कुछ दिन पहले अख्तर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें ब्रायन लारा (Brian Lara) उनकी बाउंसर पर चोट खा बैठे थे.
VIDEO: कुछ दिन पहले विराट कोहली ने अपने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं