विज्ञापन
This Article is From Mar 20, 2024

ICC T20 Ranking: टी20 रैंकिंग में सूर्यकुमार यादव का धमाल तो राशिद खान ने लगाई छलांग

ICC T20I Ranking: सूर्यकुमार (Suryakumar Yadav) ने दिसंबर में सर्जरी के बाद से क्रिकेट नहीं खेला है.

ICC T20 Ranking: टी20 रैंकिंग में सूर्यकुमार यादव का धमाल तो राशिद खान ने लगाई छलांग
ICC T20I Ranking: Suryakumar Yadav

Suryakumar Yadav ICC T20 Ranking: पिछले तीन महीने से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से दूर रहने के बावजूद सूर्यकुमार यादव आईसीसी टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर बने हुए हैं जबकि अफगानिस्तान के अनुभवी स्पिनर राशिद खान (Rashid Khan ICC T20 Ranking) गेंदबाजों की रैंकिंग में शीर्ष दस में लौटे हैं. आईपीएल के आगामी सत्र में मुंबई इंडियंस के लिये वापसी करने जा रहे सूर्यकुमार के 861 अंक है जबकि दूसरे स्थान पर 802 अंक लेकर फिल साल्ट हैं. सूर्यकुमार ने दिसंबर में खेल हर्निया की सर्जरी के बाद से क्रिकेट नहीं खेला है .

वहीं आयरलैंड के खिलाफ 2 - 1 से मिली जीत में अहम भूमिका निभाने वाले राशिद खान ने शीर्ष दस में वापसी की है. वह चार पायदान की छलांग लगाकर नौवें से चौथे स्थान पर पहुंच गए. उन्होंने श्रृंखला में तीन मैचों में आठ विकेट लिये. अफगानिस्तान के नवीन उल हक (Naveen ul Haq ICC T20 Ranking) दो पायदान चढकर 55वें स्थान पर है.

आयरलैंड के जोश लिटिल सात पायदान चढकर 39वें, मार्क एडेयर दो पायदान चढकर 56वें और बैरी मैकार्थी 15 पायदान चढकर 77वें स्थान पर हैं. टी20 हरफनमौलाओं की रैंकिंग में बांग्लादेश के शाकिब अल हसन शीर्ष पर बने हुए हैं .

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com