विज्ञापन
This Article is From Oct 18, 2018

पाकिस्‍तान के पूर्व स्पिनर दानिश कनेरिया ने फिक्सिंग में शामिल होने की बात मानी, कहा-माफी मांगता हूं

वेस्टफील्ड ने 2009 में डरहम में 40 ओवरों के एक काउंटी मैच के दौरान अपने पहले ओवर में 12 रन देने की एवज में कथित सटोरिये अनु भट्ट से 7862 डॉलर लिये थे. कनेरिया की मध्यस्थता में यह सौदा हुआ था.

पाकिस्‍तान के पूर्व स्पिनर दानिश कनेरिया ने फिक्सिंग में शामिल होने की बात मानी, कहा-माफी मांगता हूं
दानिश कनेरिया की गिनती एक समय पाकिस्‍तान के शीर्ष स्पिनरों में की जाती थी (फाइल फोटो)
  • कहा-ईसीबी द्वारा मुझे पर लगाए गए दो आरोप सही थे
  • मैं एसेक्‍स क्‍लब और पाकिस्‍तान से माफी मांगता हूं
  • दानिश ने पाकिस्‍तान के लिए टेस्‍ट में 261 विकेट लिए
लंदन: पाकिस्तान के लेग स्पिन गेंदबाज दानिश कनेरिया ने छह साल तक इनकार करने के बाद आखिरकार फिक्सिंग मामले में शामिल होने की बात कबूली है. इस प्रकरण के चलते एसेक्स के उनके पूर्व साथी मर्विन वेस्टफील्‍ड को जेल काटनी पड़ी थी. इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड का आजीवन प्रतिबंध झेल रहे कनेरिया ने अल जजीरा टीवी डाक्यूमेंट्री को दिये इंटरव्यू में कहा,‘मेरा नाम दानिश कनेरिया है और मैं स्वीकार करता हूं कि इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड द्वारा 2012 में मेरे ऊपर लगाए गए दो आरोप सही थे.

वे‍ल्डिंग की, लेदर फैक्‍टरी में किया काम, इस पाकिस्‍तानी बॉलर की आज है हर जगह चर्चा

’37 वर्षीय कनेरिया ने कहा,‘मैं एसेक्स के अपने साथी खिलाड़ी मर्विन वेस्टफील्ड से, एसेक्स क्रिकेट क्लब और एसेक्स के फैंस से माफी मांगना चाहता हूं. मैं पाकिस्तान से माफी मांगता हूं.’ गौरतलब है कि वेस्टफील्ड ने 2009 में डरहम में 40 ओवरों के एक काउंटी मैच के दौरान अपने पहले ओवर में 12 रन देने की एवज में कथित सटोरिये अनु भट्ट से 7862 डॉलर लिये थे. कनेरिया की मध्यस्थता में यह सौदा हुआ था जिसने वेस्टफील्ड को भट्ट से मिलवाया था.

पाकिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड ने दानिश कनेरिया पर आजीवन प्रतिबंध लगाया

वीडियो: शाहिद अफरीदी बोले, पाकिस्‍तान से ज्‍यादा प्‍यार भारत में मिला

दाएं हाथ के लेग स्पिनर दानिश कनेरिया ने वर्ष 2000 से 2010 तक पाकिस्‍तान के लिए क्रिकेट खेला. एक ऐसा दौर भी था जब उनकी गिनती पाकिस्‍तान के शीर्ष स्पिनरों में की जाती थी. दानिश ने अपना पहला टेस्‍ट नवंबर 2000 में इंग्‍लैंड के खिलाफ किया था, आखिरी बार वे जुलाई 2010 में इंग्‍लैंड के खिलाफ ही ट्रेंटब्रिज में टेस्‍ट मैच खेले. करीब 10 साल के इंटरनेशनल करियर में कनेरिया ने 61 टेस्‍ट और 19 वनडे मैच खेले. टेस्‍ट में उन्‍होंने 34.8 के औसत से 261 विकेट हासिल किए. पाकिस्‍तान की ओर से खेले इस हिंदू गेंदबाज ने पारी में पांच या इससे अधिक विकेट लेने का कारनामा 15 बार किया जबकि दो बार उन्‍होंने मैच में 10 या इससे ज्‍यादा विकेट हासिल किए. 77 रन देकर सात विकेट कनेरिया का पारी का और 94 रन देकर 12 विकेट मैच क्रिकेट का सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन रहा. 19 वनडे मैचों में उन्‍होंने 15 विकेट हासिल किए.  (इनपुट: एजेंसी)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Danish Kaneria, Fixing Scandal, County Cricket, Pakistani Cricketer
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com