विज्ञापन

अय्यर के कप्तान बनने पर सूर्यकुमार कैसा महसूस कर रहे? एकदम दिल से बोले यादव

सूर्यकुमार यादव का एक फैन वर्ग अभी भी यह मान रहा है कि तीन महीने पहले विश्व कप जिताने वाले उनके हीरो के साथ सही बर्ताव नहीं किया गया

अय्यर के कप्तान बनने पर सूर्यकुमार कैसा महसूस कर रहे? एकदम दिल से बोले यादव
अब श्रेयस अय्यर सूर्यकुमार यादव की जगह नए भारतीय टी20 कप्तान हैं

Suryakumar Yadav on Shreyas Iyer:  शनिवार को आयरलैंड, इंग्लैंड और इस साल जापान में खेले जाने वाले एशियन गेम्स के लिए भारतीय टी20 टीम के ऐलान के साथ ही सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) युग का अंत हो गया! यादव की कप्तानी में टीम इंडिया को शानदार सफलता मिली. और एक वर्ग तो ऐसा है, जो अभी भी ऐसा कह रहा है कि सूर्य को कप्तानी से नहीं हटाया जाना चाहिए था. बहरहाल, तथ्य यही है कि अब सूर्यकुमार इतिहास की बात हैं और उन्होंने भी इस बात को स्वीकार लिया है.  अय्यर के कप्तान चुने जाने के बाद सूर्यकुमार के चाहने वाले जानना चाहते थे कि वह कैसे महसूस कर रह हैं, उनके दिल में क्या चल रहा है? वहीं, यादव ने भी दिल की बात कहने में देर नहीं लगाई. मुंबई लीग का मैच चल रहा था. एक टीम में अय्ययर कप्तान थे, तो दूसरी के यादव. और टॉस के समय होस्ट से बातचीत में यादव अपने दिल की बात कह दी.  यादव ने अय्यर को नया कप्तान चुने जाने के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि वह मुंबई के लिए लंबे समय से उनके साथी रहे खिलाड़ी के लिए 'बहुत, बहुत, बहुत खुश' हैं. उन्होंने इसे मुंबई क्रिकेट के लिए गर्व का क्षण बताया.

सूर्यकुमार ने मुंबई टी20 लीग के मैच के दौरान होस्ट से बातचीत में श्रेयस को बधाई देते हुए कहा, 'जैसा कि आपने कहा, बहुत कुछ हो रहा है, लेकिन जाहिर है कि मैं श्रेयस के लिए बहुत, बहुत, बहुत खुश हूं, क्योंकि उन्हें भारतीय टी20 टीम की कप्तानी करने का मौका मिल रहा है. हमने बॉम्बे में साथ मिलकर काफी क्रिकेट खेला है. मुझे जो सबसे महत्वपूर्ण बात लगी, वह यह है कि मुंबई के लगातार तीन कप्तान भारत के लिए टी20 टीम की कप्तानी करने जा रहे हैं. मुझे लगता है कि यह बहुत गर्व का क्षण है और सभी को इसका जश्न मनाना चाहिए.' बीसीसीआई द्वारा भारत के टी20 सेटअप में बड़े बदलावों की घोषणा किए जाने के बाद श्रेयस की नियुक्ति पर सूर्यकुमार की यह पहली सार्वजनिक प्रतिक्रिया थी.

मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने माना था कि सूर्यकुमार को कप्तानी से हटाना एक कठिन निर्णय था, खासकर तब जब उन्होंने इस साल की शुरुआत में भारत को टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जिताया था. हालांकि, चयनकर्ताओं ने अगले वर्ल्ड कप चक्र को ध्यान में रखते हुए नेतृत्व की एक नई दिशा चुनी, जिसमें श्रेयस की मजबूत नेतृत्व क्षमता और सभी फॉर्मेट में उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन को आधार बनाया गया.

कप्तानी में गिरता गया औसत

रोहित शर्मा की कप्तानी में साल 2024 में विश्व कप जीतने के बाद से भारत ने टी20 में इस फॉर्मेट में नए मानक स्थापित किए. भारत ने तब से अभी तक (3/6) तक खेले 51 मैचों में स 40 मुकाबलों में जीत दर्ज की. सात मैच गंवाए, 2 टाई हो गए और इतने ही मैचों में कोई रिजल्ट नहीं निकला. टीम इंडिया मैच दर मैच सीरीज दर सीरीज दुनिया में झंडे गाड़ती रही. इन 51 मैचों यादव ने सिर्फ 25.27 के औसत से 935 रन बनाए. और उनके बल्ले से सिर्फ 6 ही अर्द्धशतक निकले. साफ है बाकी खिलाड़ियों के तूफानी प्रदर्शन की छाया में सूर्यकुमार का चमकविहीन प्रदर्शन छिप गया. और इसका चरम पिछले साल रहा, जब उनका औसत करीब 19 पारियों में 13.62 पर सिमट कर रह गया. 

इस वजह से पिछले साल नहीं हटाया था BCCI ने

हालांकि, पिछले 2 साल में यादव की कप्तानी में भारत ने 45 में से 35 मैच जीते, लेकिन इसमें उनका औसत लगभग 25 था.  और अगर इसके बावजूद BCCI ने उन्हें इसीलिए कप्तान पद से नहीं हटाया क्योंकि टीम लगातार जीत रही थी और सिर पर विश्व कप खड़ा था. लेकिन इतना होने पर भी यादव यहां से स्लॉग ओवरों में चल रहे करियर को 'टर्निंग प्वाइंट' रूप दे सकते थे, लेकिन यह मौका भी उन्होंने गंवा दिया. 

आखिरी मौका था, लेकिन यहां भी नहीं बात

हाल ही म इंडियन प्रीमियर लीग थी. सूर्यकुमार के पास फिर से सेलेक्टरों और चाहने वालों को संदेश देने के लिए थोक के भाव में पूरे 14 मैच थे, लेकिन खेले 13 मैचों में सूर्यकुमार यादव करियर के सबसे बड़े संकट के समय सिर्फ 20.76 के औसत से 270 रन ही बना सके. वह लगातार उन शॉटों पर आउट हो रहे थे, जिन्हें फ्लिक करते ही या छू भर देते ही गेंद बाउंड्री के पार पहुंच जाया करती थी. यादव छोटी बाउंड्री के बावजूद सीमारेखा पर लपके जा रहे थे, तो मानो पेसरों ने उनकी खामी पकड़ ली थी और पारी दर पारी तमाम टीमों ने यादव को नाकाम किया. और जब औसत, कॉन्फिडेंस, उम्र, शानदार भविष्य दरवाजे पर मानो 'बड़े हथौड़े ' से दरवाजा पीट रहा हो, तो BCCI के पास भी शायद कोई विकल्प नहीं ही बचा था. 

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम: 

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, इशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव और वैभव सूर्यंवशी

आयरलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), वि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन,क्षर पटेल, हर्षित राणा, इशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह,शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव और वैभव सूर्यंवशी

एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), वि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह,  संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, इशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, और वैभव सूर्यवंशी

ये भी पढ़ें- NDTV EXCLUSIVE: 'अभी ब्रैडमैन और सचिन की पैर के धूल के बराबर, अभी तुलना ना करें', वैभव सूर्यवंशी के पिता संजीव

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com