विज्ञापन

नंबर -3, 4 पर रहने वाली टीम को भी मिलेगी मोटी रकम, हैदराबाद और राजस्थान के खिलाड़ी भी होंगे मालामाल

Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans: हैदराबाद को इलिमिनेटर और राजस्थान को क्वालीफायर-2 में हार का सामना करना पड़ा था

नंबर -3, 4 पर रहने वाली टीम को भी मिलेगी मोटी रकम, हैदराबाद और राजस्थान के खिलाड़ी भी होंगे मालामाल
Indian Premier League 2026:
source: social media

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के तहत अमहादबाद में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आरसबी और गुजरात टाइटंस (RCB v GT) के बीच खेले जा रहे फाइनल मुकाबले में जो भी टीम खिताब जीतेगी, वह मालमाल हो जाएगी और उस पर जमकर पैसा बरसेगा, लेकिन तीसरे और चौथे नंबर पर रहने वाले क्रमश: सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स पर भी जमकर पैसे बरसने जा रहे हैं. इलिमिनेटर मकाबले में राजस्थान  सनराइजर्स का सूरज 47 रन से अस्त करते हुए आगे बढ़ा था, तो फिर बाद में पहला क्वालीफायर गंवाने वाले गुजरात ने राजस्थान को 7 विकेट से हराया था.

तीसरे नंबर पर रहा था हैदराबाद 

हैदराबाद की टीम क्वालिफायर-2 में गुजरात टाइटंस से हारकर बाहर हुई थी, इसलिए वह इस सीजन में तीसरे नंबर पर रही. हैदराबाद की टीम को इनामी रकम के रूप में 7 करोड़ रुपये की राशि मिलेगी. और उसके खिलाड़ियों के हिस्से में अच्छी खासी रकम आएगी.  

राजस्थान को हैदराबाद से थोड़ा कम

चौथे नंबर पर रही राजस्थान रॉयल्स को गुजरात से इलिमिनेटर राउंड में  हार का सामना करना पड़ा था. राजस्थानी वैभव के तूफानी प्रदर्शन के बावूजद चौथे नंबर पर रहे, लेकिन इस टीम को भी चौथे नंबर की टीम बनने पर 6.5 करोड़ रुपये की मोटी रकम मिलेगी. राजस्थानी भले ही फाइनल का हिस्सा नहीं बन सके, लेकिन यह मोटी रकम खिलाड़ियों के लिए अच्छा सांत्वना पुरस्कार है.

विजेता और उपविजेता की रकम भी जान लें

रविवार को आरसीबी और गुजरात के बीच फाइनल मुकाबले में भी कोई भी टीम बाजी मारे, लेकिन यहां भी खिलाड़ियों पर छप्पर फाड़ कर पैसा बरसेगा. इस साल खिताब जीतने वाली टीम को जहां बतौर इनामी राशि के रूप में 20 करोड़ रुपये मिलेंगे, तो उपविजेता टीम को 13  करोड़ रुपये की रकम इनाम में मिलेगी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sunrisers Hyderabad, Rajasthan Royals, Indian Premier League 2026, Cricket, Royal Challengers Bengaluru Vs Gujarat Titans 05/31/2026 Bcahm05312026270968
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com