IPL Trophy Price: क्रिकेट प्रेमियों के इंतजार का पल समाप्त हो चुका है. आईपीएल 2026 (IPL 2026) का फाइनल मुकाबला आज (31 मई) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस (RCB vs GT) के बीच अहमदाबाद में खेला जा रहा है. यहां जिस टीम को जीत मिलेगी. उसका प्रतिष्ठित ट्रॉफी पर कब्जा होगा. फाइनल मुकाबले से पूर्व क्रिकेट प्रेमियों के दिल में एक बार फिर से आईपीएल ट्रॉफी को लेकर सवाल उठने लगे हैं कि आखिर इस चमचमाती ट्रॉफी को बनाया किसने था. यहीं नहीं इसकी कीमत कितनी है? अगर आपको भी नहीं पता तो आपके सभी सवालों का जवाब हम लेकर आए हैं, जो कुछ इस प्रकार है-
35 से 50 लाख रुपये आंकी जाती है आईपीएल ट्रॉफी की वास्तविक कीमत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आईपीएल ट्रॉफी की वास्तविक कीमत करीब 35 से 50 लाख रुपये बीच है. प्रतिष्ठित खिताब को सोने और चांदी से बनाया गया. जिसे प्रसिद्ध डिजाइनर ओरा की तरफ से डिजाइन किया गया है. आईपीएल खिताब को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बनाया गया था.
विजेता टीम को 20 तो उपविजेता टीम को मिलते हैं 12.5 करोड़ रुपये
आईपीएल विजेता टीम को उपहार के तौर पर ट्रॉफी के साथ-साथ 20 करोड़ रुपये की धनराशि भी प्राप्त होती है. वहीं फाइनल मुकाबले में शिकस्त खाने वाली टीम को 12.5 करोड़ रुपये का इनाम दिया जाता है. तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीम को सात और 6.5 करोड़ रुपये की धनराशि प्रदान की जाती है.
आईपीएल 2008 से अबतक खिताबी राशि
| सीजन | पुरस्कार राशि |
| 2008-09 | 4.8 करोड़ |
| 2010-13 | 10 करोड़ |
| 2014-15 | 15 करोड़ |
| 2016-19 | 20 करोड़ |
| 2020 | 10 करोड़ |
| 2021-26 | 20 करोड़ |
आईपीएल 2026 पुरस्कार राशि का विवरण
बीसीसीआई ने जारी साल के लिए कुल 46.5 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं. जिसमें विजेता टीम को 20 करोड़ रुपये की राशि मिलेगी, जबकि उपविजेता (रनर्स-अप) टीम को 13 करोड़ रुपये दिए जाएंगे. सिर्फ फाइनलिस्ट ही नहीं, क्वालीफायर 2 में हारने वाली टीम को भी सात करोड़ रुपये मिलेंगे, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद को एलिमिनेटर खेलने के लिए 6.5 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि से पुरस्कृत किया जाएगा.
यह भी पढ़ें- IPL 2026 Final Toss Report: टॉस हारकर भी क्यों खुश हैं गिल? RCB ने GT को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं