विज्ञापन
This Article is From Aug 04, 2023

"उसके आंकड़े किसी भी नंबर पर अच्छे नहीं हैं", चोपड़ा ने उठाया सोशल मीडिया के चहेते बल्लेबाज पर सवाल

विंडीज के खिलाफ पहले टी20 में यह भारतीय बल्लेबाज आउट हुआ, तो उनके आउट होते ही मुकाबला तेजी से विंडीज की ओर झुक गया

"उसके आंकड़े किसी भी नंबर पर अच्छे नहीं हैं", चोपड़ा ने उठाया सोशल मीडिया के चहेते बल्लेबाज पर सवाल
नई दिल्ली:

हालिया समय में जो बल्लेबाज सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फैंस के बीच चर्चा का विषय रहा है, वह संजू सैमसन (Sanju Samson) रहे हैं. लेकिन यह भी साफ है कि जब-जब उन्हें मौके मिले हैं, तो उनके प्रदर्शन में नियमितता नहीं रह पाती और वह रेस में पिछड़ जाते हैं. वीरवार को उनके पास विंडीज के खिलाफ मैच जिताने का मौका था, लेकिन जरुरत के समय वह रन आउट हो गए. लेकिन देखने में आता रहा है कि जब-जब सैमसन की अनदेखी की गई, तो टीम में खेल रहा कोई खिलाड़ी फ्लॉप हुआ, तो सोशल मीडिया ने संजू के लिए जोरदार आवाज लगाई या फिर BCCI और सेलेक्टरों की जमकर खिंचाई की. और अब पूर्व ओपनर आकाश चोपड़ा ने कहा है कि अभी तक खेले अंतरराष्ट्रीय मैचों के आधार पर टी20 में सैमसन के आदर्श बैटिंग ऑर्डर के बारे में पता नहीं लगाया जा सकता. वीरवार को विंडीज के हाथों मिली चार से हार में सैमसन ने 12 गेंदों पर इतने ही रन बनाए. सैमसन रन आउट हुए और उनके आउट होते ही मैच तेजी से विंडीज के पक्ष में चला गया. 

"0,6,6,0,4", तिलक वर्मा ने ऐसे की T20I करियर की शुरुआत, देखकर कमेंटेटर चिल्लाने लगे, Video

जियो सिनेमा से बातचीत में हार्दिक और सैमसन के नंबर छह पर बैटिंग करने को लेकर जब सवाल किया गया था. उनसे यह भी पूछा गया था कि क्या हार्दिक एक क्रम नीचे खेल सकते हैं. इस पर आकाश बोले कि अगर आप उन्हें यहां नहीं खिलाओगे, तो फिर कहां खिलाओगे? निजी रूप से कहूं, तो मैं  हार्दिक को नंबर छह पर खिलाना नहीं चाहाता क्योंकि मेरा मानना है कि उन्हें नंबर पांच पर ही खेलना चाहिए. नंबर पांच उनके लिए अच्छा है. 

आकाश सैमसन के बारे में बोले हर खिलाड़ी ऊपरी क्रम पर खेलना चाहता है. और सैमसन के आंकड़े टी20 में किसी भी क्रम पर अच्छे नहीं दिख रहे हैं. ईमानदारी से कहा जाए, तो उन्हें बहुत ही सीमित मौके मिले और ये अवसर भी उन्हें निरंतरता के साथ नहीं मिले. उन्होंने कहा कि वर्तमान में सैमसन के आंकड़े या औसत उन्हें नंबर चार पर खेलने का पात्र नहीं बनाता. अलग-अलग क्रम पर संजू का औसत 26, 16, 14 और 19 का है. यह औसत अलग-अलग नंबर पर आया है.

जाहिर है कि यह नाकाफी है. यह प्रदर्शन साफ विचार देने के लिए नाकाफी है कि उन्हें किस नंबर पर खिलाया जाना चाहिए. या वह किस क्रम के अनुकूल हैं. हम यह विमर्श खड़ा नहीं कर सकते हैं कि संजू को नंबर चार पर खिलाना चाहिए. बता दें कि सैमसन ने नंबर चार पर आठ पारियों में 14.25 के औसत से 114 रन बनाए हैं. किसी भी क्रम पर उन्होंने दो से ज्यादा बार बैटिंग नहीं की है. वीरवार को विंडीज के खिलाफ वह पहली बार नंबर छह पर खेले. 

--- ये भी पढ़ें ---

* हेटमायर के इस कैच ने बदल दी भारत की तकदीर, पहले टी-20 में वेस्टइडंडीज ने ऐसे पलटी बाजी, Video
* VIDEO: यह तो सुपर से ऊपर डेब्यू है, तिलक वर्मा ने फील्डिंग, बैटिंग से जीत लिए करोड़ों दिल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aakash Chopra, Sanju Viswanath Samson, West Indies Vs India 2023, West Indies Vs India 08/03/2023 Wiin08032023228053, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com