विज्ञापन
This Article is From Mar 27, 2018

सड़क हादसे में घायल मो. शमी से मिलना चाहती हैं हसीन जहां, कहा, 'अल्‍लाह से उनके ठीक होने की दुआ करूंगी'

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने रोड एक्‍सीडेंट में घायल अपने पति से मिलने की इच्‍छा जताई है.

सड़क हादसे में घायल मो. शमी से मिलना चाहती हैं हसीन जहां, कहा, 'अल्‍लाह से उनके ठीक होने की दुआ करूंगी'
मो. शमी और उनके पत्‍नी हसीन के बीच का विवाद इस समय मीडिया की सुर्खियों में है (फाइल फोटो)
  • दिल्‍ली जाते हुए घायल हो गए थे शमी
  • उनके सिर में लगाए गए हैं टांके
  • हसीन बोलीं, अब तक संपर्क के सारे प्रयास विफल रहे
कोलकाता: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने रोड एक्‍सीडेंट में घायल अपने पति से मिलने की इच्‍छा जताई है. हसीन जहां ने कहा कि अपने पति से मिलना चाहती हैं जो देहरादून से नई दिल्ली जाते हुए सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे. तेज गेंदबाज शमी की कार 24 मार्च को एक ट्रक से टकरा गयी थी और उनके सिर में कुछ टांके लगे थे।गौरतलब है कि मोहम्‍मद शमी और उनके पत्‍नी हसीन के बीच का विवाद इस समय मीडिया की सुर्खियों में है. हसीन ने अपने पति पर हमला करने सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं. कोलकाता पुलिस ने हसीन की शिकायत के बाद शमी के खिलाफ घरेलू हिंसा, आपराधिक धमकी और जहर के साथ नुकसान पहुंचाने, या सीधे-सीधे कहें तो हत्या करने के प्रयास का आरोप दर्ज किया है.  हसीन ने शमी ही नहीं, बल्कि उनके भाई पर भी बलात्कार की कोशिश का आरोप लगाया है.

यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर तैर रहा शमी की पत्नी हसीन जहां के धोखे का सबसे बड़ा सबूत!

हसीन जहां ने यहां पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, ‘मेरी लड़ाई उन्होंने जो मेरे साथ किया है, उसके खिलाफ है. लेकिन मैं शारीरिक रूप से उन्हें घायल होते हुए नहीं देखना चाहती. वह भले ही पत्नी के रूप में मुझे नहीं चाहते हों. लेकिन मैं अब भी उन्हें प्यार करती हूं क्योंकि वह मेरे पति हैं.’उन्होंने कहा, ‘मैं अल्लाह से उनके जल्द ठीक होने की दुआ करूंगी.’हसीन जहां ने कहा कि वह अपनी बेटी के साथ शमी से मिलने को बेताब हैं लेकिन इस क्रिकेटर से संपर्क के सभी प्रयास विफल रहे हैं.

वीडियो: गावस्‍कर ने विराट कोहली की इस अंदाज में की प्रशंसा

उन्होंने कहा, ‘मैं अपने पति से संपर्क की कोशिश कर रही हूं. लेकिन वह अपने फोन पर मेरी कॉल का जवाब नहीं दे रहे. यहां तक कि उनके परिवार के सदस्य भी मुझे नहीं बता रहे हैं कि वह इस समय कहां हैं. मैं बेबस महसूस कर रही हूं.’(इनपुट: एजेंसी)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hasin Jahan, Mohammed Shami
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com