India Womens T20 World Cup 2026 Squad: इंग्लैंड में खेले जाने वाले आगामी महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान हो चुका है. हरमनप्रीत कौर को कप्तान बनाया गया है, जबकि उप-कप्तानी की जिम्मेदारी स्मृति मंधाना के कंधों पर रखी गई है. आगामी टूर्नामेंट से कई बड़े खिलाड़ियों को नजरअंदाज भी किया गया है. जिसमें प्रतीका रावल, हरलीन देओल, स्नेह राणा, अमनजोत कौर और उमा छेत्री का नाम प्रमुख है. ये नाम इसलिए भी ज्यादा चर्चा में हैं क्योंकि पिछली बार यानी कि 2024 टी20 वर्ल्ड कप में इन्हें 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया था. मगर इस बार उन्हें मौका नहीं मिला है.
प्रतीका रावल
25 वर्षीय महिला खिलाड़ी को आगामी टूर्नामेंट के लिए टीम में शामिल नहीं किया जाना. बेहद चौंकाने वाला फैसला है. उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने के बाद से लगातार सराहनीय प्रदर्शन किया है. हालांकि, वह देश के लिए अबतक महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू नहीं कर पाई हैं. उनके लगातार बेहतरीन खेल को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही थी कि उन्हें 15 सदस्यीय टीम में मौका मिल सकता है. मगर ऐसा नहीं हुआ है.
हरलीन देओल
हरलीन देओल को भी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय महिला टीम में जगह नहीं मिली है. वह बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी करने में भी माहिर हैं. खबर लिखे जाने तक उन्होंने देश के लिए 28 टी20 मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 20 पारियों में 311 रन निकले हैं. वहीं गेंदबाजी के दौरान उन्होंने इतने ही मुकाबलों की नौ पारियों में छह सफलता प्राप्त की है.
स्नेह राणा
स्नेह राणा को भी इस बार मौका नहीं मिला है. खबर लिखे जाने तक देश के लिए उन्होंने कुल 31 टी20 मैच खेले हैं. इस बीच उनको 31 पारियों में 24.15 की औसत से 26 सफलता हाथ लगी है.
अमनजोत कौर
अमनजोत कौर भी आगामी टूर्नामेंट में जगह नहीं बना पाई हैं. हालांकि, बताया जा रहा है कि वह चोटिल हैं. जिसकी वजह से उन्हें नजरअंदाज किया गया है. अमनजोत को पिछली बार यानी कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 में शामिल किया गया था.
उमा छेत्री
उमा छेत्री भी इस बार जगह बनाने में नाकामयाब रही हैं. छेत्री ने देश के लिए सात टी20 मुकाबले खेले हैं. जहां वह चार पारियों केवल 37 रन ही बना पाई हैं. पिछली बार उन्हें स्कॉड में शामिल किया गया था.
टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए कुछ इस प्रकार थी भारतीय महिला टीम
प्रतीका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कैप्टन), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, राधा यादव, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, अमनजोत कौर, उमा छेत्री और श्री चरणी.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए चुनी गई 15 सदस्यीय भारतीय महिला टीम
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेट कीपर), श्री चरणी, यास्तिका भाटिया (विकेट कीपर), नंदिनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल और राधा यादव.
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का शेड्यूल
14 जून: भारत बनाम पाकिस्तान
17 जून: भारत बनाम नीदरलैंड
21 जून: भारत बनाम साउथ अफ्रीका
25 जून: भारत बनाम बांग्लादेश
28 जून: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
यह भी पढ़ें- PSL 2026: राहुल द्रविड़ ने ऐसा क्या बोला? जिससे जोश में भर गया है पाकिस्तानी गेंदबाज, बताए वो शब्द
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं