विज्ञापन

VIDEO: स्पीड ब्रेकर के पास आकर फंस गई पंड्या की 12 करोड़ी फरारी 12 सिलिंड्री कार, फिर ऑलराउंडर ने लगाया दिमाग

हार्दिक पंड्या का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें वह मुंबई की सड़कों पर अपनी नई नवेली कार फरारी 12 सिलिंड्री से फर्राटे भरते हुए नजर आ रहे हैं.

VIDEO: स्पीड ब्रेकर के पास आकर फंस गई पंड्या की 12 करोड़ी फरारी 12 सिलिंड्री कार, फिर ऑलराउंडर ने लगाया दिमाग
नई नवेली कार फरारी 12 सिलिंड्री में फर्राटे भरते नजर आए हार्दिक पंड्या

सोशल मीडिया पर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें वह मुंबई की सड़कों पर अपनी नई नवेली कार फरारी 12 सिलिंड्री (Ferrari 12Cilindri) से फर्राटे भरते हुए नजर आ रहे हैं. मगर समस्या तब उत्पन्न हो गई जब उनकी गाड़ी एक स्पीड ब्रेकर के पास आकर थम गई. क्योंकि स्पोर्ट्स कारों की ग्राउंड क्लीयरेंस कम होने की वजह से ऊंचे स्पीड ब्रेकर को पार पाना आसान नहीं होता है. यहां पर स्टार ऑलराउंडर ने दिमाग लगाया. उन्होंने कार को डैमेज होने से बचाने के लिए कार को सीधा ले जाने के बजाय तिरछा करके आगे बढ़ाया. जिससे वह आसानी से आगे निकल गए. 

पुलिस अधिकारियों की पंड्या से हुई खास मुलाकात 

यह सब वाकया जब सड़क पर चल रहा था. उस दौरान वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों की किस्मत चमक पड़ी. उन्होंने भारतीय स्टार की मदद के साथ-साथ मुलाकात भी की. वायरल वीडियो में पुलिस अधिकारियों को पंड्या के साथ बातचीत करते हुए खुश देखा जा सकता है. 

आज एक्शन में नजर आएंगे पंड्या

आईपीएल 2026 के छठवें मुकाबले में आज मुंबई इंडियंस की भिड़ंत कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ है. यहां हार्दिक पंड्या एमआई की अगुवाई करते हुए नजर आएंगे. एमआई फैंस को उम्मीद है कि मैच के दौरान पंड्या जबरदस्त प्रदर्शन करेंगे और टीम को जीत दिलाएंगे. 

हार्दिक पंड्या का आईपीएल करियर 

खबर लिखे जाने तक पंड्या ने देश की प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में कुल 152 मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 140 पारियों में 28.34 की औसत से 2749 रन निकले हैं. आईपीएल में उनके नाम 10 अर्धशतक दर्ज है. 

वहीं बात करें उनके गेंदबाजी प्रदर्शन के बारे में तो उन्होंने 152 मैच की 107 पारियों में 31.95 की औसत से 78 सफलता प्राप्त की है. आईपीएल में उनके नाम एक बार पांच विकेट चटकाने का कारनामा है. 

यह भी पढ़ें- 'ये नई मुर्गी है', अश्विन के कमेंट्री डेब्यू पर सहवाग ने की टांग खिचाईं, VIDEO देख आपकी भी निकल जाएगी हंसी


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com