Hardik Pandya Birthday Wish to Girlfriend Mahieka Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक ने अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के जन्मदिन पर सोशल मीडिया के जरिए उन्हें खास अंदाज में बधाई दी है. हार्दिक पंड्या ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्टोरी साझा की, जिसमें उन्होंने माहिका शर्मा के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है. इस फोटो के साथ हार्दिक ने कैप्शन में लिखा, "हैप्पी बर्थडे प्रिंसेस" (Happy Birthday Princess). हार्दिक की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

Add image caption here
हार्दिक ने कुछ यूं की थी माहिका की तारीफ
यह पहली बार नहीं है जब हार्दिक ने माहिका के प्रति अपना प्यार जाहिर किया है. इससे पहले 'जियो हॉटस्टार' पर एक बातचीत के दौरान हार्दिक पंड्या ने अपनी निजी जिंदगी और करियर को लेकर खुलकर बात की थी. उस दौरान उन्होंने माहिका शर्मा की जमकर तारीफ की थी.
पंड्या ने उस बातचीत में एक बड़ा खुलासा करते हुए कहा था कि एक समय ऐसा था जब वह खेल से मानसिक रूप से दूर महसूस कर रहे थे, लेकिन माहिका ने उन्हें दोबारा क्रिकेट के प्रति अपने प्यार को खोजने में मदद की. हार्दिक ने क्रेडिट देते हुए कहा था कि खेल के लिए अपने जुनून को फिर से पाने के पीछे उनकी गर्लफ्रेंड माहिका का बड़ा हाथ है.
हार्दिक पंड्या इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं. हार्दिक फिलहाल क्रिकेट के मैदान पर भी जारी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार ऑलराउंडर प्रदर्शन कर रहे है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं