विज्ञापन
This Article is From May 31, 2022

चैंपियन Real Madrid के ट्वीट पर गुजरात टाइटंस के रिएक्शन ने लूटी महफिल

IPL 2022: एक ओर जहां पेरिस में खेले गए 'यूईएफए चैंपियंस लीग' के फाइनल में रियल मैड्रिड (Real Madrid) ने ने लिवरपूल को हराकर खिताब जीता तो वहीं दूसरी ओर भारत में आईपीएल के फाइनल में गुजरात (Gujarat Titans) ने राजस्थान को हराकर आईपीएल खिताब (IPL 2022) जीतने का कमाल कर दिखाया

चैंपियन Real Madrid के ट्वीट पर गुजरात टाइटंस के रिएक्शन ने लूटी महफिल
चैंपियन Real Madrid के ट्वीट पर गुजरात टाइटंस के रिएक्शन ने लूटी महफिल
  • चैंपियन रियल मैड्रिड के ट्वीट पर गुजरात का कमेंट हुआ वायरल
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ट्वीट
  • फाइनल में राजस्थान को हराकर गुजरात ने जीता आईपीएल फाइनल का खिताब
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

IPL 2022: एक ओर जहां पेरिस में खेले गए 'यूईएफए चैंपियंस लीग' के फाइनल में रियल मैड्रिड (Real Madrid) ने ने लिवरपूल को हराकर खिताब जीता तो वहीं दूसरी ओर भारत में आईपीएल के फाइनल में गुजरात (Gujarat Titans) ने राजस्थान को हराकर आईपीएल खिताब (IPL 2022) जीतने का कमाल कर दिखाया. क्रिकेट और फुटबॉल फैन्स के लिए पिछले कुछ दिन काफी रोमांचक रहे. बता दें कि 29 मई को रियल मैड्रिड (Real Madrid) ने 14वीं बार चैंपियन लीग का खिताब जीता तो एक खास ट्वीट किया जो खूब वायरल हुई. रियाय मैड्रिड के ट्विटर से एक ट्वीट किया गया जिसमें लिखा था कि, 'हम फाइनल खेलते नहीं हैं बल्कि हम फाइनल जीतते हैं.'

'Nehra Ji' की बीवी ने शेयर की खास तस्वीर, युवराज सिंह बोले- छा गए हमारे नेहरा जी..'

Real Madrid के इस ट्वीट पर गुजरात टाइटंस ने रिएक्ट किया और जो लिखा उसने सुर्खियां बटोरी है. दरअसल टाइटंस ने मैड्रिड के कमेंट को टैग करते हुए लिखा, 'उन्होंने क्या कहा था.'

सोशल मीडिया पर दोनों के ट्वीट खूब वायरल हुए हैं. बता दें कि फाइनल में गुजरात ने राजस्थान को 7 विकेट से हराकर पहली बार आईपीएल खिताब अपने कब्जे में करने में सफल रहे. आईपीएल फाइनल में हार्दिक पंड्या ने कमाल किया. (Hardik Pandya in IPL Final) पंड्या ने जहां 34 रन की पारी खेली तो वहीं अहम मौके पर 3 विकेट लेकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. यही कारण रहा कि पंड्या को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया.

दिनेश कार्तिक के साथ हार्दिक पंड्या ने निभाई दोस्ती, किया कुछ ऐसा, खुद क्रिकेटर ने की तारीफ

बता दें कि ऐतिहासिक फाइनल जीतने के बाद गुजरात टाइटंस के टीम ने अहमदाबाद में रोड शो भी निकाला, रोड शो के दौरान फैन्स का हुजूम भी देखने को मिला था. 

हमारे स्पोर्ट्स यू-ट्यूब चैनल को जल्दी से करें सब्सक्राइब

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com