विज्ञापन

बेंगलुरु बनाम गुजरात , आईपीएल 2026 का खिताब कौन सी टीम जीतेगी? एरोन फिंच ने की भविष्यवाणी

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एरोन फिंच ने आईपीएल फाइनल से पहले भविष्यवाणी की है और उस टीम का नाम बताया है जो खिताब जीतने में सफल रहेगी.

बेंगलुरु बनाम गुजरात , आईपीएल 2026 का खिताब कौन सी टीम जीतेगी? एरोन फिंच ने की भविष्यवाणी
आईपीएल 2026 का फाइनल, किस टीम को मिलेगी जीत, फिंच ने बताया

 Aaron Finch Makes a Prediction on IPL 2026 Final: आईपीएल 2026 का फाइनल गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाने वाला है. अबतक दोनों टीम एक-एक बार खिताब जीतने में सफल रही है. ऐसे में आज जो भी टीम जीतेगी वह दूसरी बार खिताब पर कब्जा जमाएगा. अब जब दोनों टीमों के बीच फाइनल मुकाबला होने वाला है तो उससे पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एरोन फिंच ने भविष्यवाणी की है और उस टीम का नाम बताया है जो इस बार फाइनल मैच जीत सकती है. ईएसपीएन के साथ बात करते हुए एरोन फिंच ने भविष्यवाणी की और बेंगलुरू नहीं बल्कि गुजरात का खिताब का दावेदार माना है. 

"मुझे लगता है कि दोनों टीमों के लिए खासकर बल्लेबाजों के लिए..अब थोड़ी-बहुत असलियत सामने आएगी. वैसे तो अहमदाबाद की विकेट काफी अच्छी रही है, लेकिन वहां बल्लेबाजों को थोड़ी ज़्यादा छूट मिली हुई थी.  अगर गुजरात राशिद खान को गेंद थमाकर मैच में जल्दी उतार देती है, तो मैं गुजरात टाइटंस के साथ दूंगा."

Latest and Breaking News on NDTV

दूसरी ओर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज टॉम मूडी ने आरसीबी को खिताब जीतने का दावेदार माना है. टॉम मूडी ने फाइनल मैच को लेकर कहा, "मुझे लगता है कि RCB बस थोड़ा सा आगे निकल गई है, इसके अलावा अंबाती रायडू ने भी बेंगलुरु को खिताब का दावेदार बताया है. 

आरसीबी बनाम गुजरात, आईपीएल 2026 का फाइनल कौन सी टीम जीत सकती है. 

इस सीजन में, दोनों टीमें एक-दूसरे से तीन बार भिड़ी हैं, और आरसीबी ने इनमें से दो मुकाबले जीते हैं. कौशल, प्रतिभा या फिर अपनी टीमों में मौजूद बड़े नामों के मामले में इन दोनों टीमों के बीच फर्क करना मुश्किल है. हालांकि, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को फेवरेट माना जा रहा है, आरसीबी ने  गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहले प्लेऑफ में जबरदस्त प्रदर्शन किया, बल्कि पूरे सीजन के दौरान भी उनकी फॉर्म शानदार रही है.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु संभावित 11
वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार

इम्पैक्ट प्लेयर: रोमारियो शेफर्ड

गुजरात टाइटंस संभावित 11
साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, साई किशोर, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज

इम्पैक्ट प्लेयर: प्रसीद कृष्णा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com