विज्ञापन

GT vs RR: जायसवाल-सूर्यवंशी ने मचा दिया तूफान, जानें क्यों बन गए हैं ओपनर नंबर-1

Gujarat Titans vs Rajasthan Royals: शनिवार को भी फैंस को पता नहीं चला कि कब देखते ही देखते इतनी आसानी से वैभव-जायसवाल ने पहले विकेट के लिए 70 रन जोड़ दिए

GT vs RR: जायसवाल-सूर्यवंशी ने मचा दिया तूफान, जानें क्यों बन गए हैं ओपनर नंबर-1
Indian Premier League 2026: वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल
X: social media

उम्र भले ही कम है, लेकिन तेवरों में कोई कमी नहीं है! ये टी20 फॉर्मेट में आग उगल रही भारतीय क्रिकेट के कौंधते युवा टैलेंट का सबूत है. जी हां, राजस्थान रॉयल्स के एक 'सुपर किड' वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryanvanshi) और यशस्वी जायसवाल (Yashavsi jaiswal) की उम्र भले ही बहुत कम हो, लेकिन इन दोनों ने दिखा दिया कि ये आईपीएल के 18 साल के इतिहास की जोड़ी नंबर हैं. यूं तो कुछ पहलुओं से कुछ जोड़ियां इन दोनों से ऊपर हैं, लेकिन जो कारनामा इन्होंने शनिवार को किया, उससे अब फैंस इन्हें जोड़ी नंबर-1 कहने लगे हैं. ओपनिंग जोड़ी नबंर-1!  मानो अभी तो अंगड़ाई भर है, एक लंबा सफर तय होना बाकी है, लेकिन जो कारनामे इन्होंने बहुत ही छोटे से सफर में तय कर डाले हैं, उसे देखकर दिग्गज हैरान हैं, तो फैंस ने दांत तले उंगली दबा ली है. सिर्फ साल 2025 और महज 9 मैचों से जायसवाल के साथ पारी की शुरुआत कर रहे सूर्यवंशी ने शनिवार को गुजरात टाइटंस (RR vs GT) के खिलाफ मोहम्मद सिराज के फेंके पहले ही ओवर की दूसरी गेंद पर चौका जड़ा, तो इसी के साथ ही उन्होंने यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर इतिहास रच दिया. ये दोनों मेगा टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे तेज 500 रन बनाने वाली ओपनिंग जोड़ी बन गई. जोड़ी नंबर-1! सिर्फ 248 गेंदों पर पांच सौ का आंकड़ा छूकर इन दोनों ने साल 2008 में वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर जैसे दिग्गजों के सबसे तेज पांच सौ रन (309 गेंदों पर) बनाने के कारनामे पर पानी फेर दिया. वैसे यह इकलौता नहीं, बल्कि और भी कुछ अहम बातें हैं,  जो वैभव-सूर्यवंशी को जोड़ी नंबर-1 बनाते हैं. 

वैभव-यशस्वी पार्टनरशिप की खास बातें:

ऐतिहासिक साझेदारी

साल 2025 यानी पिछले संस्करण में इन दोनों ने मिलकर गुजरात के खिलाफ सिर्फ 13.5 ओवरों में पहले विकेट के लिए 166 रन जोड़े. 

रिकॉर्ड रन-रेट

आईपीएल के इतिहास में 113 जोड़ीदार ऐसे रहे हैं, जिन्होंने 500 से ज्यादा रन की साझेदारी की है. लेकिन जब बात सबसे सबसे ज्यादा रन प्रति ओवर की बात आती है, तो जायसवाल और वैभव तीसरे नंबर पर हैं. पहले नंबर पर ट्रेविस हेड़-अभिषेक शर्मा हैं, तो तूसरा नंबर सुनील नरेन और फिल सॉल्ट का है. 

चेजिंग का दम!

जब बात लक्ष्य का पीछा करने की आती है,  ये दोनों बहुत ही कम उम्र में खासकर वैभव सूर्यवंशी विरोधी टीमों के लिए बड़ा मारक हथियार साबित हुए. पिछले साल 6 पारियों में लक्ष्य का पीछा करने के दौरान दोनों का औसत 60.28 का रहा. यह आंकड़ा बताता है कि वैभव-जायसवाल कितने खतरनाक हो चुके हैं. शनिवार को भी इन दोनों ने देखते ही देखते पहले विकेट के लिए 70 रन जोड़ डाले 

जायसवाल-सूर्यवंशी के तूफानी  रिकॉर्ड  

वैभव का दम

-वैभव ने 14 साल 32 दिन की उम्र में सिर्फ 38 गेंदों पर 101 रन बनाकर मेगा टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे कम उम्र में शतक जड़ने का कारनामा किया

-वहीं सीजन की शुरुआत में वैभव चेन्नई के खिलाफ सिर्फ 15 गेंदों पर अर्द्धशतक बनाकर आईपीएल में तीसरे सबसे तेज अर्द्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए

-आईपीएल 2025 में वैभव का स्ट्राइक-रेट 206.55 का रहा


जायसवाल का 'यश' !

-यशस्वी के खाते में 2 आईपीएल सेंचुरी हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 124 रन है

यशस्वी सिर्फ 13 गेंदों पर अर्द्धशतक जड़कर आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज पचासा जड़ने वाले बल्लेबाज हैं

जायसवाल का आईपीएल करियर स्ट्राइक-रेट 151.69 का है. 

4 अप्रैल के बाद दोनों के करियर की स्थिति


 नाम        मैच           रन           औसत         स्ट्रा-रेट 


वैभव         8                 304             38.00            218.71   

यशस्वी      68               2204          34.98            151.69
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com