विज्ञापन

GT vs RR: वैभव-यशस्वी ने रचा इतिहास, कारनामा करने वाली 18 साल में सिर्फ पहली जोड़ी

Gujarat Titans vs Rajasthan Royals: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी का यह कारनामा बताने के लिए काफी है कि ये दोनों भारत के लिए कितना बड़ा भविष्य हैं

GT vs RR: वैभव-यशस्वी ने रचा इतिहास, कारनामा करने वाली 18 साल में सिर्फ पहली जोड़ी
Indian Premier League 2026:
X: social Media

चर्चा इंडियन प्रीमियर लीग (IP 2026) में शनिवार को मुकाबला शुरू होने से पहले ही चल रही थी. और सुपर किड वैभव सूयर्वंशी (Vaibhav Sooryaanshi) ने मोहम्मद सिराज के पहले ही ओवर की दूसरी गेंद पर ग्लांस से फाइनल लेग पर चौका जड़ा, तो इसी के साथ ही वैभव ने अपने साथ ही यशस्वी जायसवाल का नाम भी इतिहास के सुनहरे पन्नों में दर्ज करा दिया. इस चौके के साथ ही वैभव और जायसवाल मेगा टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे तेज 500 रन बनाने वाले पहली जोड़ी बन गए. उनसे पहले यह कारनामा वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर ने आईपीएल के पहले ही साल 2008 में दिल्ली डेयर डेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स)के लिए किया था. 

यह कारनामा बड़ा और चुनौतीपूर्ण है!

सूर्यवंशी के सिराज की दूसरी ही गेंद पर चौका जड़ने के साथ ही ये दोनों आईपीएल के इतिहास में ऐसे ओपनर बल्लेबाज बन गए, जिन्होंने  सबसे तेज बतौर ओपनर 500 रन बनाए. इस मैच से पहले तक ये दोनों 246 गेंदों पर 497 रन मिलकर जोड़ चुके थे. और पांच सौ का आंकड़ा हासिल करने के लिए दोनों ने सिर्फ 2 ही गेंद खर्च कीं. और 248 गेंदों पर सुपर से ऊपर कारनामा कर दिया. और इसी के साथ ही उन्होंने इससे पहले सबसे तेज पांच सौ रन मिलकर बनाने वाले सहवाग और गौतम गंभीर के कारनामे पर पानी फेर दिया. निश्चित तौर पर एक 'किड' और एक युवा बल्लेबाज द्वारा किया गया है यह एक ऐसा कारनामा है, जिससे पीछे छोड़ने में बड़े-बड़े बल्लेबाजों के पसीने छूट जाएंगे. 

सहवाग-गंभीर पीछे छूट गए

जो वैभव और जायसवाल ने किया, वह कारनामा या गौतम-सहवाग के रिकॉर्ड पर कोई भी ओपनिंग जोड़ी पानी नहीं फेर सकी थी. सहवाग और गंभीर ने आईपीएल के पहले ही संस्करण में साल 2008 में 309 गेंदों पर मिलकर पांच सौ रन जोड़े थे, लेकिन वैभव और जायसवाल ने दोनों दिग्गजों को बहुत ही बड़े अंतर से पीछे छोड़ दिया.

दिखी परिपक्वता, ठोस शुरुआत

शनिवार को जिसने भी नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर वैभव की शुरुआती बैटिंग देखी, वह चौंक गया. वैभव को सजा-सजाकर डिफेंस करते देखना चौंका रहा था. वैभव अपने अंदाज से थोड़ा उल्टा चले, तो स्टेडियम में जमा फैंस ने शोर मचाना शुरू कर दिया. बहरहाल, बैभव ने जल्द गीयर बदले और 18 गेंदों पर 5 चौकों और 1 छक्के से दिखाने की कोशिश की कि वह निर्देश के हिसाब से एक छोर पर थाम सकते हैं. वहीं, दूसरे छोर पर जायसवाल ने अटैक की जिम्मेदारी ली. दोनों ने पावर-प्ले का पूरा-पूरा फायदा उठाते हुए 6.2 ओवरों में 70 रन जोड़कर राजस्थान को ठोस शुरुआत दी.

Video: प्रणाम, नेहरा जी...वैभव सूर्यवंशी ने पैर छूकर आशीष नेहरा से लिया आशीर्वाद, GT के कोच ने ऐसे किया रिएक्ट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com