विज्ञापन

GT vs RR, Qualifier 2: वैभव का आईपीएल रिकॉर्ड, कारनामा करने वाले पहले बल्लेबाज, तूफानी स्ट्राइक सोने पर सुहागा

Vaibhav sooryavanshi 's historical record: वैभव सूर्यवंशी ने जो उपलब्धि शुक्रवार को हासिल की, उसने मिटाने में बड़े से बड़े धुरंधर बल्लेबाजों के पसीने छूट जाएंगे

GT vs RR, Qualifier 2: वैभव का आईपीएल रिकॉर्ड, कारनामा करने वाले पहले बल्लेबाज, तूफानी स्ट्राइक सोने पर सुहागा
Vaibhav sooryavanshi 's historical record: वैभव सूर्यवंशी
source: social media

Vaibhav sooryavanshi 's historical record: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) कमाल कर रहे हैं, धमाल कर रहे हैं. इस संस्करण ने वैभव ने ऐसे-ऐसे काम कर डाले हैं कि फैंस और पंडितों ने दांत तले उंगली दबा ली है. और कुछ ऐसा ही इस छोटे उस्ताद ने शुक्रवार को मल्लंपुर में गुजरात टाइटंस (Gujarat vs Rajasthan, Qualifier 2) ने क्वालीफायर-2 में कर डाला. सूर्यवंशी ने जैसे ही पारी का दसवां रन बनाया, वैसे ही वह आईपीएल इतिहास में पावर-प्ले (1-6) ओवर में पांच सौ का आंकड़ा छूने वाले 19 साल के इतिहास में पहले बल्लेबाज बन गए. और उनसे पहले यह कारनामा डेविड वॉर्नर ने किया था.  दूसरे क्वालीफायर तक वैभव शुरुआत 6 ओवरों में 521 रन अपने नाम कर चुके हैं.

रन        बल्लेबाज         साल       स्ट्राइक-रेट

521    वैभव सूर्यवंशी             2026        233.63

467    डेविड वॉर्नर              2016       150.16

402      ट्रैविस हेड              2024       208.29

402    साई सुदर्शन             2025       155.81

382    एडम गिलक्रिस्ट        2009      165.36

स्ट्राइक-रेट में भी सबके गुरु निकले वैभव 

बात जब पावर प्ले यानी शुरुआती छह ओवरों सबसे तेज स्ट्राइक-रेट की आती है, तो इसमें भी वैभव सबके गुरु साबित हुए हैं. शुरुआती छह ओवरों की ही बात करें, तो वैभव ने इस साल इन ओवरों में 233.63 का स्ट्राइक-रेट निकाला है, तो इस मामले में दूसरा नंबर ट्रेविस हेड (208.29) का है. वहीं, इस मामले में एडम गिलक्रिस्ट (165.36) तीसरे नंबर हैं. गिलक्रिस्ट ने यह स्ट्राइक-रेट साल 2009 में निकाला था. 

यह भी पढ़ें:   वैभव सूर्यवंशी की सुनामी में उड़ेगा सुरेश रैना का मेगा रिकॉर्ड? हैदराबाद के खिलाफ चूके थे एक बॉल से

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com