Vaibhav sooryavanshi 's historical record: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) कमाल कर रहे हैं, धमाल कर रहे हैं. इस संस्करण ने वैभव ने ऐसे-ऐसे काम कर डाले हैं कि फैंस और पंडितों ने दांत तले उंगली दबा ली है. और कुछ ऐसा ही इस छोटे उस्ताद ने शुक्रवार को मल्लंपुर में गुजरात टाइटंस (Gujarat vs Rajasthan, Qualifier 2) ने क्वालीफायर-2 में कर डाला. सूर्यवंशी ने जैसे ही पारी का दसवां रन बनाया, वैसे ही वह आईपीएल इतिहास में पावर-प्ले (1-6) ओवर में पांच सौ का आंकड़ा छूने वाले 19 साल के इतिहास में पहले बल्लेबाज बन गए. और उनसे पहले यह कारनामा डेविड वॉर्नर ने किया था. दूसरे क्वालीफायर तक वैभव शुरुआत 6 ओवरों में 521 रन अपने नाम कर चुके हैं.
रन बल्लेबाज साल स्ट्राइक-रेट
521 वैभव सूर्यवंशी 2026 233.63
467 डेविड वॉर्नर 2016 150.16
402 ट्रैविस हेड 2024 208.29
402 साई सुदर्शन 2025 155.81
382 एडम गिलक्रिस्ट 2009 165.36
स्ट्राइक-रेट में भी सबके गुरु निकले वैभव
बात जब पावर प्ले यानी शुरुआती छह ओवरों सबसे तेज स्ट्राइक-रेट की आती है, तो इसमें भी वैभव सबके गुरु साबित हुए हैं. शुरुआती छह ओवरों की ही बात करें, तो वैभव ने इस साल इन ओवरों में 233.63 का स्ट्राइक-रेट निकाला है, तो इस मामले में दूसरा नंबर ट्रेविस हेड (208.29) का है. वहीं, इस मामले में एडम गिलक्रिस्ट (165.36) तीसरे नंबर हैं. गिलक्रिस्ट ने यह स्ट्राइक-रेट साल 2009 में निकाला था.
यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी की सुनामी में उड़ेगा सुरेश रैना का मेगा रिकॉर्ड? हैदराबाद के खिलाफ चूके थे एक बॉल से
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं