Vaibhav Sooryavanshi's historical record: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में शुक्रवार को वैभव सूर्यवंशी ने अपनी खेल का एक अलग अंदाज दुनिया के सामने पेश किया. और वह 47 गेंदों पर 8 चौकों और 7 छक्कों से 96 रनों से अगरकर एंड कंपनी को संदेश भेजने में सफल रहे कि वह टीम की जरूरत के हिसाब से अपनी शॉटों के साथ-साथ मन को भी अच्छी तरह नियंत्रित करना जानते हैं. वैभव पिछली चार में से 3 पारियों में शतक से चूके, लेकिन इस खासी जोखिम भरी परिपक्वव पारी से वह कारनामा कर दिखाया, जो मेगा टूर्नामेंट के इतिहास के इतिहास में न तो हेनरिच क्लासेन जैसा ही बल्लेबाज कर सका और न ही ट्रेविस हेड. जी हां, शुक्रवार को तूफानी पारी के साथ ही उम्र को एक बार को किनारे रखते हुए वैभव आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज एक हजार रन पूरने करने वाले बल्लेबाज बन गए.
तमाम दिग्गज पीछे, वैभव बने बॉस
जब बात सबसे कम गेंद खेलकर एक हजार रन पूरे करने की आती है, तो वैभव ऐसा मानक स्थापित कर दिया है, जिस मिटाने में बड़े-बड़े धुरंधर बल्लेबाजों के पसीने छूट जाएंगे. चलिए जान लीजिए मेगा टूर्नामेंट के इतिहास से गेंदों के लिहाज से सबसे तेज एक हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज कौन हैं.
गेंद बल्लेबाज
440 वैभव सूर्यवंशी
545 आंद्रे रसेल
560 टिम डेविड
575 ट्रेविस हेड
575 फिल सॉल्ट
594 हेनरिच क्लासेन
604 वीरेंद्र सहवाग
प्ले-ऑफ में छक्के जड़ने के भी बाॉस
वहीं, क्वालीफाइंग-2 में वैभव ने 7 छक्के जड़े, तो छोटे उस्ताद ने टूर्नामेंट के इतिहास में प्ले-ऑफ मैचों के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का कारनामा भी झोली में जमा कर लिया.
प्ले-ऑफ में छक्के बल्लेबाज साल
19 वैभव 2026
11 ऋिद्धिमान साहा 2014
11 शुभमन गिल 2023
10 रजत पाटीदार 2022
09* रजट पाटीदार 2026
GT vs RR: टॉस हारकर भी जीत गया राजस्थान! दो बार हुआ टॉस, जानें क्यों हुआ ड्रामा, सोशल मीडिया भड़का
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं