Jasprit Bumrah First Wicket in IPL 2026: आईपीएल 2026 में चल आ रहा जसप्रीत बुमराह का विकटों का सूखा आखिरकार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खत्म हुआ, जब उन्होंने गुजरात को पारी की पहली ही गेंद पर झटका दिया. बुमराह इस सीजन किफायती गेंदबाजी तो कर रहे थे, लेकिन विकेट को तरस गए थे. इस सीजन में उन्होंने 114 गेंद फेंक ली थी और इस दिग्गज का विकटों का खाता खाली थी. लेकिन जब उन्होंने गुजरात के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन को क्रिस भगत के हाथों कैच आउट करवाया, तो उनकी खुशी का कोई ठिकाना ही नहीं रहा. बुमराह का यह रिएक्शन सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो गया.
आईपीएल में जसप्रीत बुमराह को पहली बात इतनी गेंदों तक विकेट के लिए इंतजार करना पड़ा है. बीते सीजन को भी जोड़ दें तो बुमराह को अपने इस विकेट के लिए 146 गेंदों का इंतजार करना पड़ा. मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने इस मैच में बुमराह को पहला ओवर थमाया था. आईपीएल इतिहास में यह सिर्फ सातवां मौका था, जब बुमराह पारी का पहला ओवर फेंकने आए थे. इसस पहले उन्होंने 2014 में दो बार, 2018 में तीन बार और 2022 में एक बार किया था.
Guess who's back? 🔥#JaspritBumrah makes a statement with his first wicket of the season, putting #MI on 🔝#TATAIPL 2026 | #GTvMI | LIVE NOW 👉 https://t.co/EXwHuATomY pic.twitter.com/eQJ9QHheuX
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 20, 2026
यह भी पढ़ें: GT vs MI, IPL 2026: कगिसो रबाडा ने बरपाया कहर, पावरप्ले में किए 3 शिकार, आईपीएल में पहली बार किया ऐसा
यह भी पढ़ें: दिल्ली में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा यह अफगानी स्टार, इस जानलेवा बीमारी के चलते ICU में भर्ती
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं