विज्ञापन

भारतीय टीम के व्यस्त शेड्यूल को लेकर गौतम गंभीर और BCCI आमने-सामने- रिपोर्ट

गौतम गंभीर और शुभमन गिल BCCI के व्यस्त शेड्यूल से निराश हैं, जिससे अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया 'B' के साथ मैच खेल सकती है.

भारतीय टीम के व्यस्त शेड्यूल को लेकर गौतम गंभीर और BCCI आमने-सामने- रिपोर्ट
Gautam Gambhir, Shubman Gill Not Happy With BCCI

Gautam Gambhir vs BCCI: आईपीएल 2026 के बीच भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. रिपोर्ट के अनुसार गंभीर भारतीय टीम के व्यस्त शेड्यूल से नाराज हैं. खबरों के मुताबिक, भारत के हेड कोच गौतम गंभीर और टेस्ट कप्तान गिल, बीसीसीआई के इस फैसले से खुश नहीं हैं कि अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच आईपीएल 2026 सीजन खत्म होने के कुछ ही दिनों बाद रखा गया है. इस T20 लीग का फाइनल 31 मई को होगा, जबकि अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच 6 जून से शुरू होना है. हालांकि, अभी यह पता नहीं है कि आईपीएल प्ले-ऑफ में कौन सी टीमें पहुंचेंगी, लेकिन अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति को अफगानिस्तान के खिलाफ मैच के लिए कुछ रिजर्व खिलाड़ियों को मैदान में उतारना पड़ सकता है.

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, गंभीर और गिल ने पहले भी इस तरह के टाइट शेड्यूल पर आपत्ति जताई थी, और अब वे खुद को ऐसी स्थिति का सामना करते हुए पा रहे हैं, जो वे शुरू से ही नहीं चाहते थे. हालांकि, सेलेक्टर्स एक 'प्लान B' तैयार कर रहे हैं, जिसमें गुरनूर बरार, मानव सुथार, आकिब नबी, देवदत्त पडिक्कल और कुछ अन्य खिलाड़ियों को टेस्ट मैच में आजमाया जा सकता है. इन खिलाड़ियों ने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में अपने प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया है और उन्हें इस एक टेस्ट मैच के लिए टीम में शामिल किया जा सकता है.

रिपोर्ट के अनुसार"आईपीएल फाइनल और अफगानिस्तान टेस्ट के बीच  ज्यादा गैप नहीं है, इसलिए सेलेक्टर्स और मैनेजमेंट इस बात का ध्यान रखेंगे कि खिलाड़ियों पर ज्यादा बोझ न पड़े, क्योंकि इसके बाद 3 वनडे मैच और फिर इंग्लैंड में व्हाइट-बॉल सीरीज होनी है".

भारत और अफ़गानिस्तान के बीच होने वाले इस टेस्ट मैच में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के कोई पॉइंट्स दांव पर नहीं हैं. इसलिए, सेलेक्टर्स इस मैच को थोड़ा हल्के में ले सकते हैं और कुछ उभरते हुए सितारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका दे सकते हैं.

असल में, कोच गंभीर अपने स्टार खिलाड़ियों को चार टेस्ट मैचों,  दो श्रीलंका के खिलाफ और दो न्यूज़ीलैंड के खिलाफ ..और कई वनडे मैचों के लिए तरोताजा और उपलब्ध रखना चाहते हैं, ऐसे में बीसीसीआई प्लान B के तहत अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में टीम इंडिया को उतार सकता है. 

ये भी पढ़ें- Video: हार्दिक पंड्या के सामने मैदान के अंदर आए रोहित शर्मा और बदल दी टीम की रणनीति, 'हिट मैन' की प्लानिंग से ऐसे जीता मुंबई

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com