विज्ञापन

Sanju Samson: कप्तान सूर्या का सजदा, कोच गंभीर ने गले लगाया, ड्रेसिंग रूम में संजू सैमसन ने चूमा बल्ला, वीडियो हो रहा वायरल

Sanju Samson Welcome By Gambhir Gambhir and Suryakumar Yadav IND vs WI: ईडन गार्डन्स का मैदान गवाह बना एक ऐसी पारी का, जिसका इंतजार संजू सैमसन के फैंस सालों से कर रहे थे.

Sanju Samson: कप्तान सूर्या का सजदा, कोच गंभीर ने गले लगाया, ड्रेसिंग रूम में संजू सैमसन ने चूमा बल्ला, वीडियो हो रहा वायरल
Sanju Samson Welcome By Gambhir Gambhir and Suryakumar Yadav IND vs WI
  • टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल के लिए वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराकर क्वालीफाई किया
  • संजू सैमसन ने नाबाद 97 रन बनाए, जिसमें 12 चौके और 4 छक्के शामिल थे, जो टी20 विश्व कप में सबसे बड़ा रन चेज था
  • संजू ने ड्रेसिंग रूम में अपने बल्ले को चूमकर अपने संघर्षों और आलोचनाओं के जवाब का भावुक इजहार किया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Sanju Samson Grand Welcome By Gambhir and Captain Suryakumar Yadav: टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लिया है. भारतीय टीम ने ईडन गार्डन्स के मैदान पर खेले गए मुकाबले में वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया. कैरेबियाई टीम से मिले 196 रनों के लक्ष्य को टीम इंडिया ने 19.2 ओवर में चेज कर लिया. यह भारतीय टीम का टी20 विश्व कप का सबसे बड़ा रन चेज भी है. संजू एक छोर संभालकर खड़े रहे और उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 97 रनों की नाबाद पारी खेली. अपनी इस इनिंग में संजू ने 12 चौके और 4 छक्के लगाए.

ईडन गार्डन्स का मैदान गवाह बना एक ऐसी पारी का, जिसका इंतजार संजू सैमसन के फैंस सालों से कर रहे थे. जब टीम इंडिया की मुश्किल में थी और सेमीफाइनल की राह धुंधली पड़ रही थी, तब संजू सैमसन ने 'संकटमोचक' बनकर मैदान पर कदम रखा. वेस्टइंडीज के 'प्लान फिंगर' और तेज गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए संजू ने नाबाद 97 रन ठोक दिए और भारत को एक यादगार जीत दिलाकर ही दम लिया.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: BCCI

कप्तान सूर्या ने झुककर किया 'किंग' संजू का स्वागत

जैसे ही संजू सैमसन ने विजयी रन बनाया और टीम इंडिया को सेमीफाइनल का टिकट दिलाया, पूरे ईडन गार्डन्स में 'संजू-संजू' का शोर गूंज उठा. लेकिन सबसे भावुक पल तब आया जब कप्तान सूर्यकुमार यादव मैदान के करीब पहुंचे. सूर्या ने अपनी कैप (टोपी) उतारी और सिर झुकाकर संजू का अभिवादन किया. यह सम्मान उस खिलाड़ी के लिए था जिसने अपनी खामोश और शांत मेहनत से समय आने पर सबसे बड़े सुरमा बनकर सामने आये.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: ICC

गौतम गंभीर का 'जादुई हग' और ड्रेसिंग रूम का जश्न

डगआउट की ओर लौटते समय कोच गौतम गंभीर ने संजू को कसकर गले लगा लिया. गंभीर के चेहरे पर जो राहत और गर्व के भाव थे वो बता रहे थे कि संजू ने उनकी रणनीति को किस कदर सही साबित किया है. जैसे ही संजू ड्रेसिंग रूम पहुंचे, वरुण चक्रवर्ती समेत पूरी टीम ने उन्हें घेर लिया और गले लगाकर इस ऐतिहासिक पारी की बधाई दी.

Latest and Breaking News on NDTV

बल्ले को चूमना और वो वायरल वीडियो

ड्रेसिंग रूम में कदम रखते ही संजू ने जो किया, उसने सोशल मीडिया पर फैंस का दिल जीत लिया है. संजू ने अपने बल्ले को बड़े प्यार से चूमा. ये तस्वीर उन सभी संघर्षों, आलोचनाओं और टीम से अंदर-बाहर होने वाले दौर के जवाब जैसा था. इस पल का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे संजू के करियर का सबसे इमोशनल लम्हा बता रहे हैं.

भले ही संजू अपने शतक से महज 3 रन दूर रह गए, लेकिन ये 97 रन किसी भी दोहरे शतक से कम नहीं थे. उन्होंने वेस्टइंडीज के हर जाल को तोड़ा और साबित किया कि क्यों उन्हें भारतीय क्रिकेट का सबसे 'स्पेशल टैलेंट' कहा जाता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com