विज्ञापन
This Article is From Jul 20, 2020

IPL 2020 का आयोजन भारत में ना होकर दुबई में होने की उम्मीद, तो लोगों ने बना डाले Memes, वायरल हुए Jokes

आईपीएल 2020 (IPL 2020) भारत में नहीं होकर दुबई में होगी. गौतलब है कि आईपीएल (IPL) को अनिश्चित काल के लिए टाल दिया गया था लेकिन अब जब आईसीसी टी-20 वर्ल्डकप (T20 World Cup 2020) का आयोजन नहीं होने को लेकर खबर आ रही है

IPL 2020 का आयोजन भारत में ना होकर दुबई में होने की उम्मीद, तो लोगों ने बना डाले Memes, वायरल हुए Jokes
आईपीएल 2020 का आयोजन होगा दुबई में, लोगों ने बनाए Memes
  • आईपीएल 2020 का आयोजन दुबई में होने की उम्मीद
  • बीसीसीआई जल्द करेगा आईपीएल 2020 के शेड्यूल का ऐलान
  • सितंबर से नवंबर के बीच होगा आईपीएल 2020
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

क्रिकेट फैन्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. ये बात निश्चित हो गई है कि इस बार आईपीएल 2020 (IPL 2020) भारत में नहीं होकर दुबई में होगी. गौतलब है कि आईपीएल (IPL) को अनिश्चित काल के लिए टाल दिया गया था लेकिन अब जब आईसीसी टी-20 वर्ल्डकप (T20 World Cup 2020) का आयोजन नहीं होने को लेकर खबर आ रही है, ऐसे में बीसीसीआई (BCCI) आईपीएल 2020 ( IPL 2020 schedule) को कराना चाहता है. हालांकि भारत में आईपीएल का आयोजन होना मुश्किल है, ऐसे में भारत से बाहर यानि दुबई में आईपीएल को कराया जाएगा. बीसीसीआई (BCCI) ने इसके लिए शेड्यूल भी तैयार कर लिया है और आने वाले कुछ ही दिनों में पूरे शेड्यूल की भी घोषणा हो जाएगी. बता दें कि आईपीएल 2020 का आयोजन 26 सितंबर से 8 नवंबर के बीच होने की संभावना है. ऐसे में क्रिकेट फैन्स ट्विटर पर आईपीएल के आयोजन को लेकर मीम (Memes) बनाने लगे हैं जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. कई यूजर का मानना है कि ऐसे मौके पर आईपीएल को इसलिए कराया जा रहा है क्योंकि इसमें पैसा बहुत है.

बता दें कि इस बार के आईपीएल को ज्यादा लंबा नहीं खींचा नहीं खींचा जाएगा. सूत्रो के अनुसार आईपीएल 2020 का आय़ोजन 44 दिन के भीतर होगा और कुल 60 मैचों का आयोजन होगा. वहीं, आईपीएल को लाइव टीवी तक पहुंचाने वाले ब्रॉडकास्टर बीसीसीआई (BCCI) से शेड्यूल को एक हफ्ते आगे करने की अपील भी कर रहा है जिससे दिवाली के माहौल को भी भुनाया जा सके. हालांकि आईपीएल का आय़ोजन भी बंद स्टेडियम के बीच होगा और मैचों का सिर्फ लाइव टेलीकास्ट होगा.

बता दें कि कोरोना काल में इंटरनेशनल क्रिकेट की शुरूआत हो गई है. इंग्लैंड में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है. सभी टेस्ट मैच सुरक्षित माहौल में खेले जा रहे हैं. ऐसे में बीसीसीआई भी आईपीएल के आयोजन को लेकर नियम और शर्ते तय करने में लगी हुई है. वैसे बता दें कि भारतीय टीम का प्रैक्टिस कैंप भारत से बाहर यानि दुबई में आयोजित करने की बात भी सामने आ रहे हैं. 

VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com